*युवक के मूत्राशय से निकली 200 ग्राम पथरी:लंबे समय से दर्द से जूझ रही था मरीज, एक घंटे चली सर्जरी*
फतहनगर। रायपुरिया (भूपालसागर) निवासी पप्पू लाल भील के शरीर से लगभग 47.1 मिमी आकार एवं 200 ग्राम वजन की विशाल मूत्राशय पथरी का सफलतापूर्वक ऑपरेशन फतेहनगर के गोयल हॉस्पिटल में किया गया ।
जानकारी के अनुसार पप्पू लाल भील पिछले कई महीनो से पेट में लगातार दर्द, बेचैनी एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे। कई स्थानों पर परामर्श लेने के बाद उन्होंने गोयल हॉस्पिटल, फतहनगर में संपर्क किया। यहां सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विस्तृत जांच एवं आवश्यक परीक्षण किए गए, जिनमें शरीर में असामान्य रूप से बड़ी पथरी होने का पता चला। चिकित्सकों ने मरीज एवं परिजनों को स्थिति की गंभीरता से अवगत कराते हुए शीघ्र ऑपरेशन की सलाह दी।आवश्यक तैयारियों के बाद अस्पताल की सर्जरी टीम द्वारा सफल शल्य चिकित्सा की गई। ऑपरेशन के दौरान लगभग 47.1 मिमी आकार एवं करीब 200 ग्राम वजन की विशाल पथरी को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला गया। चिकित्सकों के अनुसार इतनी बड़ी पथरी मरीज के लिए भविष्य में गंभीर जटिलताओं का कारण बन सकती थी, लेकिन समय पर उपचार मिलने से संभावित खतरे को टाल दिया गया।ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। 48 घंटे की निगरानी के बाद मरीज को स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि पथरी की समस्या को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पेट में लगातार दर्द, अपच, उल्टी, भूख कम लगना अथवा अन्य असामान्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना आवश्यक है। समय पर जांच और उपचार से बड़ी से बड़ी समस्या का भी सफल समाधान संभव है।


Leave a Reply