
फतहनगर। राउमावि बांसलिया में शुक्रवार को बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कक्षा 9 की 29 बालिकाओं को साईकिलें वितरित की गयी। प्रहलाद राय बड़गुर्जर ने बताया कि इस अवसर पर सरपंच हुडी राम, एसडीएमसी सदस्य नारायण सिंह, हरजी राम, केशव लाल, किशन डांगी, शोभ सिंह, सुल्तान सिंह संस्था, प्रधान सुनील कुमार जोशी एवं समस्त स्टाफ मौजुद रहा।
