फतहनगर - सनवाड

फतेहनगर–सनवाड़ में गौ चिकित्सालय हेतु भूमि पूजन संपन्न

फतेहनगर। क्षेत्र में निराश्रित एवं बीमार गौवंश की बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए आज सनवाड़ रीको इंडस्ट्रियल एरिया के मुख्य मार्ग के समीप गौ चिकित्सालय निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
श्री पशुपतिनाथ निराश्रित पशु सेवा समिति के तत्वावधान में ज्येष्ठ शुक्ल पंचमी एवं गुरु पुष्य नक्षत्र के शुभ अवसर पर अभिजीत मुहूर्त में विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। पूजन विधि पंडित आशुतोष दाधीच द्वारा पूर्ण वैदिक रीति-रिवाज से करवाई गई। कार्यक्रम में गौमाता एवं नंदी महाराज को प्रधान संरक्षक मानते हुए उनके सानिध्य में पूजा-अर्चना की गई।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष चंचल स्वर्णकार, संरक्षक मुकेश गडोलिया एवं सत्यनारायण अग्रवाल, सचिव निखिल खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष शशिकांत अग्रवाल व साहिल अग्रवाल, व्यवस्थापक प्रिंस तेली सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व नगरपालिका चेयरमैन राजेश चपलोत, वरदीशंकर बुनकर, वरिष्ठ समाजसेवी मांगीलाल सांखला, शिवकुमार डिडवानिया तथा पशु चिकित्सक डॉ. हरिओम कुमावत सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस गौ चिकित्सालय के निर्माण से क्षेत्र के निराश्रित एवं घायल पशुओं को समय पर उपचार मिल सकेगा, जिससे उनकी सेवा और संरक्षण को नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *