फतहनगर - सनवाड

फतेहनगर में 23 अगस्त को होगा ‘युवा व्यवसायी संवाद’

फतेहनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) खंड फतेहनगर की ओर से संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर ‘युवा व्यवसायी संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 23 अगस्त को किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय ‘उद्यमिता से राष्ट्रनिर्माण’ रखा गया है।

कार्यक्रम रविवार को शाम 5:30 बजे से सोनी समाज भवन, फतेहनगर में आयोजित होगा। इसमें युवा उद्यमियों, व्यवसायियों एवं स्वरोजगार से जुड़े युवाओं को एक मंच पर लाकर उद्यमिता, व्यवसाय और राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर संवाद किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य युवा व्यवसायियों को अपने अनुभव साझा करने, नए विचारों पर चर्चा करने तथा उद्यमिता के माध्यम से सशक्त भारत के निर्माण में योगदान की संभावनाओं पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करना है।

कार्यक्रम के समापन के बाद उपस्थित सदस्यों के लिए स्नेहभोज की व्यवस्था भी रखी गई है।

कार्यक्रम में भाग लेने एवं पंजीकरण के लिए 7240139125, 9462809367 एवं 9001184146 पर संपर्क किया जा सकता है। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी युवा उद्यमियों एवं व्यवसायियों से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *