फतहनगर - सनवाड

फतेहनगर में मेवाड़ टेंट किराया व्यवसाय संघ ने किया केरी-पानी वितरण,भीषण गर्मी में राहगीरों को दी राहत, स्वच्छता का संदेश भी दिया गया

फतेहनगर। भीषण गर्मी के दौर में आमजन एवं राहगीरों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मेवाड़ टेंट किराया व्यवसाय संघ द्वारा गुरुवार को सनवाड़ चौकड़ी पर केरी-पानी (आम पन्ना) वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर चारण ने उपस्थित जनों को स्वच्छ भारत अभियान का संदेश देते हुए स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला है तथा प्रत्येक नागरिक को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा एससी मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व महिला मोर्चा देहात जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल, पूर्व पार्षद गजेंद्र सिंह रावल,शिवलाल शर्मा तथा पूर्व पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावड़ा उपस्थित रहे।

मेवाड़ टेंट किराया व्यवसाय संघ के अध्यक्ष मुकेश टाक के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा कार्य में चेतन सेन, संतोष पुरी, बंटी सेन, बंटी बाबेल, रिंकू लोहार, पिंटू लोहार, राकेश आचार्य, यश टाक, प्रवीण सेन, प्रकाश शर्मा, मदन माली, लोकेश शर्मा, दिनेश लोहार, ईश्वर खटीक, प्रकाश पुरी सहित संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में राहगीरों एवं आमजन ने केरी-पानी का सेवन कर गर्मी से राहत प्राप्त की। कार्यक्रम में सेवा, सहयोग एवं जनकल्याण की भावना का परिचय देते हुए संघ के सदस्यों ने समाजहित में ऐसे आयोजन निरंतर करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *