फतहनगर - सनवाड

फतहनगर-सनवाड़ में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, निकाय चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर हुआ मंथन

केबिनेट मंत्री गौतम दक ने कार्यकर्ताओं को दिया एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का संदेश

फतहनगर। मावली विधानसभा क्षेत्र के फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका क्षेत्र में आगामी निकाय चुनावों को लेकर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों, संगठन की मजबूती तथा आगामी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यकर्ता सम्मेलन में केबिनेट मंत्री गौतम दक, उदयपुर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली तथा फतहनगर-सनवाड़ निकाय प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भंवर सिंह पंवार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान आगामी नगरपालिका चुनाव को लेकर वार्डवार संगठनात्मक स्थिति, कार्यकर्ताओं की भूमिका, मतदाताओं से संपर्क तथा चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आगामी निकाय चुनाव को गंभीरता से लेते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में पार्टी की सफलता के लिए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना और प्रत्येक कार्यकर्ता का मतदाताओं से सीधा संपर्क जरूरी है। कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

बैठक में नगरपालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा चुनाव को लेकर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की सामूहिक ताकत के आधार पर आगामी निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत स्थिति में लाने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।

इस अवसर पर मावली विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, देहात जिला महामंत्री ललित सिंह सिसोदिया, देहात जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह आसोलिया, देहात जिला उपाध्यक्ष रोशन सुथार, देहात जिला मंत्री ऋतु अग्रवाल, निकाय सहप्रभारी महेश सोनी, फतहनगर मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, डबोक मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह राव, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश खटीक, नगर पालिका चेयरमैन मंजू भील, पूर्व जिला उपाध्यक्ष गणपत सोनी, पूर्व चेयरमैन राजेश चपलोत, मनोहर चपलोत, पूर्व मंडल अध्यक्ष मन्नालाल लावटी, राधेश्याम बागला, रोशन खटीक, अशोक मोर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी निकाय चुनाव को लेकर उत्साह नजर आया। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बनाए रखने और पार्टी की चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *