फतहनगर - सनवाड

फतहनगर–सनवाड़ नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक आयोजित

फतहनगर। आगामी नगरपालिका फतहनगर–सनवाड़ चुनाव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में मंडल, नगर एवं यूथ कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, 06 मई 2026 को सायं 5:00 बजे गोपाल मिल परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रत्येक वार्ड में संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया। साथ ही वार्डवार अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी के गठन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगामी चुनाव में कांग्रेस का बोर्ड बनाने और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मावली प्रभारी जमनालाल शर्मा (बड़गांव), ललित गुर्जर (वल्लभनगर), नरेंद्र सिंह गुहिल, नरेंद्र शर्मा (वडगांव), मावली ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गोखरू, फतहनगर मंडल अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, नगर अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, मंडल महामंत्री ओम प्रकाश बार-बर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष गोकल भील, पार्षद मनोहर लाल त्रिपाठी, सुनील मुंदड़ा, नरेश जाट, हमीदा बानो, विनोद यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता भगवत सिंह राठौड़, राजेश त्रिपाठी, किशन गुर्जर, महेंद्र भील, गोवर्धन खटीक, रतन मीणा, विकास लावटी, देवीलाल तेली, महावीर जैन, प्यारचंद जटिया, विजय सिंह, रितेश यादव, राजकुमार खंडेलवाल, उमेश चेचानी, पुरुषोत्तम प्रजापत, निर्मल पाराशर, रतन भील, बाबूलाल भील, कन्हैयालाल शर्मा, बंशीलाल कुमावत, सत्यनारायण यादव, सतीश यादव, गोपाल सोनी, योगेश टांक, विद्याशंकर चनाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती के साथ चुनावी रणनीति तैयार करना रहा, जिससे आगामी नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *