Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में निकली भोले की बारात,भक्तों से आबाद रहे शिवालय
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में निकली भोले की बारात,भक्तों से आबाद रहे शिवालय

फतहनगर। महा शिवरात्रि के अवसर पर नगर में भोले की बारात का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत अखाड़ा मंदिर से शोभायात्रा दोपहर बाद महन्त शिवशंकरदास के सानिध्य में रवाना की गयी। शोभायात्रा में डीजे पर बज रहे भोले के भजनों संग नाचते गाते श्रद्धालु शामिल थे। सबसे आगे घो़डे पर भोले का वेश धरे युवक को बिठया गया। सबसे अंत में भोले की सज्जित झांकी चल रही थी। शोभायात्रा में अखाड़ा मंदिर विकास कमेटी के अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल,कैलाश शर्मा,मनीेष पालीवाल,विजय माली,निखिल खण्डेलवाल भी चल रहे थे। शोभायात्रा में महादेव संगठन 07 के सेंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा व्यवस्थाएं संभाली। पुलिस जाब्ता भी लगा रहा। नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा पुनः अखाड़ा मंदिर पहुंची जहां प्रसाद वितरण किया गया। इससे पूर्व सुबह भोले का अभिषेक किया गया। नगर के विभिन्न शिवालयों में अभिषेक एवं दर्शनों का अनवरत क्रम चलता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!