फतहनगर। श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ फतहनगर के द्विवार्षिक चुनाव साधना सदन में संपन्न हुए। चुनाव में सर्वसम्मति से डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। अध्यक्ष पद पर जैन की घोषणा होते ही संघ परिवार में हर्ष की लहर दौड़ गई और उपस्थित सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन इससे पूर्व भी तीन कार्यकाल अध्यक्ष के रूप में पूर्ण कर चुके हैं। संघ सदस्यों ने उनकी स्पष्टवादिता, ईमानदारी और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए एक बार फिर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी। उनके पूर्व कार्यकाल में साधना सदन का निर्माण भी प्रमुख उपलब्धि रहा है।
अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद डॉ. जैन ने अम्बेश मूल पावन धाम के दर्शन किए तथा सभी संघ सदस्यों का आभार व्यक्त किया। चुनाव बैठक की अध्यक्षता शांतिलाल पीपाड़ा एवं पारसमल बाफना ने की, जबकि संचालन निलेश पोखरना ने किया।
चुनाव कार्यक्रम में करीब 80 गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। डॉ. जैन ने अपने संबोधन में संघ के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता और सभी सदस्यों के सहयोग से संघ की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।
संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन द्वारा आगामी दो-चार दिनों में किए जाने की संभावना है।

Leave a Reply