
फतहनगर। नगर के मध्य आबादी क्षेत्र में स्थित दिगंबर जैन मंदिर मे रात्रि को चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया। चोर ताले तोड़ने में सफल रहे लेकिन सेंटर लॉक नहीं खुलने से चोरी का प्रयास विफल हो गया। प्रातः मंदिर में सेवक के पहुंचने पर ताले टूटने की जानकारी सामने आई। इस पर सेवक ने समाज के अशोक छाबड़ा को बताया। फतहनगर थाने में सुचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर समाज के विनोद धर्मावत, अमित पाटोदी, राजेंद्र बडजात्या, संजय छाबड़ा, मनीष जैन, रवि जैन, मनोज छाबड़ा, धर्मेश जैन आदि मंदिर पंहुचे।
