फतहनगर - सनवाड

प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के दौरान आयोजित शिविर में 31 पट्टे वितरित, 20 प्रकरणों का हुआ निस्तारण


फतहनगर। प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के अवसर पर चतुर बाग स्थित अम्बेश सौभाग्य परिसर में आयोजित प्रशासनिक शिविर में आमजन को बड़ी राहत प्रदान करते हुए 31 पट्टों का वितरण किया गया। इसके साथ ही 20 अन्य प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया।

शिविर के दौरान ओगणा खेड़ा क्षेत्र के लंबे समय से लंबित 10 पुराने पट्टे भी जारी किए गए। वहीं संजय कॉलोनी एवं हीरावास के निवासियों ने पट्टे जारी किए जाने की मांग को लेकर विधायक प्रतिनिधि एवं उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस पर उपखंड अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर चारण को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण गोपाल पालीवाल उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र सीरवी ने की। इस अवसर पर सभी पार्षद, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मंजुदेवी भील, भाजपा फतहनगर मंडल अध्यक्ष नीतिन सेठिया, मावली मंडल अध्यक्ष कैलाश गाडरी, रोशन सुथार, मुकेश खटीक, कल्याण सिंह पोखरना,गणपत लाल स्वर्णकार, रीतु अग्रवाल,राधेश्याम बागला, रोशन खटीक,भगवत सिंह, कैलाश, वरिष्ठ प्रारूपकार हेमंत मालवीय, कनिष्ठ अभियंता दीपक खटीक, कनिष्ठ लिपिक दिनेश रैगर, करण सिंह, इन्द्र मल, चिराग पोखरना, अशोक मोर, अनिल विसलोत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं नगरवासी अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।

शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और प्रशासन द्वारा किए गए त्वरित निस्तारण तथा पट्टा वितरण की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *