
फतहनगर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने पायल जैन जो कि पूर्व छात्र अध्यक्ष एमजी कॉलेज को एचडी की उपाधि प्रदान की। उन्होंने “संस्कृत एवं प्राकृत महाकाव्यों में सीता -चरित्र : एक अध्ययन ” विषय पर शोध कार्य किया है। आपने अपना शोध कार्य डॉ .सुनीता शर्मा पूर्व आचार्य मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर के निर्देशन में पूर्ण किया है। आपने अपने शोध में स्पष्ट किया है कि जहाँ कुछ साहित्यकारों ने कहा है कि सीता ने अग्नि परीक्षा राम के कहने पर दी। वहीं एक साहित्यकार ने राम के सामने अपने निर्दोष सिद्धि के लिए सीता स्वयं ने अग्नि परीक्षा का प्रस्ताव रखा – जिसे राम ने स्वीकार कर लिया।
