फतहनगर - सनवाड

नेपाल बाढ़ आपदा: मावली उपखंड प्रशासन ने जारी की अपील, फंसे व लापता लोगों की मांगी जानकारी

मावली: नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ के कारण कई पर्यटकों के लापता और प्रभावित होने की सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया है। राजस्थान सरकार के उपखण्ड अधिकारी (मावली) रमेश सीरवी पुनाड़िया ने आम जन से अपील जारी करते हुए उपखंड क्षेत्र के प्रभावित नागरिकों का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है।

घटना का विवरण जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला कलेक्टर, उदयपुर से प्राप्त निर्देशानुसार, 26 अगस्त 2026 को नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ आई। नेपाल पर्यटन एवं ट्रैवल एजेंसियों की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में कई भारतीय नागरिकों सहित बड़ी संख्या में पर्यटक लापता या फंसे हुए हैं।

प्रशासन की अपील मावली उपखंड अधिकारी ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि यदि उनका कोई परिजन या जानकार नेपाल यात्रा के दौरान इस आपदा में फंसा, लापता या घायल हुआ है, तो तुरंत उपखंड कार्यालय को सूचित करें।

सूचना में निम्नलिखित विवरण देना अनिवार्य है:

  • प्रभावित व्यक्ति का पूरा नाम और पता
  • मोबाइल नंबर एवं पासपोर्ट/पहचान पत्र विवरण
  • नेपाल जाने की तिथि तथा टूर/यात्रा ऑपरेटर की जानकारी
  • परिजनों के संपर्क नंबर

सहायता एवं संपर्क सूत्र

पीड़ित अथवा उनके परिजन सहायता के लिए नीचे दिए गए माध्यमों से तुरंत संपर्क कर सकते हैं:

उपखण्ड कार्यालय, मावली:

  • ई-मेल: sdo.mavli@yahoo.com
  • दूरभाष: 02955-263234

जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन (उदयपुर):

  • ई-मेल: oicreliefudaipur@gmail.com
  • दूरभाष: 0294-2414620
  • टोल फ्री नंबर: 1077

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *