
सनवाड़।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ में कक्षा 9 की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया साथ ही कक्षा 12 में अध्ययनरत छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री नीतिन सेठिया, पी.टी.ए. अध्यक्ष पुष्पेन्द्र बड़ालमिया, पारस तातेड़ ,देवीलाल तेली, राजकुमार बोहरा ,भगवान लाल माली, सुरेश आचार्य, धर्मेश चपलोत, अशोक गर्ग आदि भामाशाह उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रधानाचार्य वर्षा त्रिपाठी ने सभी आगन्तुक अतिथियों का इस अवसर पर स्वागत किया तथा सभी कक्षा 12 के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण होने की माँ सरस्वती से कामना की ।
कार्यक्रम का संचालन शंकर लाल गाडरी ने किया। विद्यालय स्टाफ के उप प्राचार्य सुरेश चन्द्र खटीक, प्राध्यापक महेश चन्द्र पालीवाल प्रतिभा माहेश्वरी, व० अ० रक्षा जैन असलम खान तथा संजय कुमार गहलोत, जगदीश दास वैष्णव
पूजा कुमारी, अंजू, पार्वती वर्मा, कमलेश दाधीच , चंद्र प्रकाश दुग्गड, मयंक तातेड़ ,कान्ता शर्मा आदि विधालय स्टॉफ उपस्थित रहा।
