फतहनगर - सनवाड

नगरपालिका चुनाव 2026: जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने किया मावली और फतहनगर स्ट्रॉंग रूम का औचक निरीक्षण

 सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के दिए कड़े निर्देश

फतहनगर। उदयपुर जिला कलेक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने नगरपालिका आम चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत मावली एवं फतहनगर नगरपालिका के स्ट्रॉंग रूम का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चुनावी सामग्री की सुरक्षा, ईवीएम (EVM) के रख-रखाव तथा स्ट्रॉंग रूम की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

सुरक्षा व व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने स्ट्रॉंग रूम परिसर में सुरक्षा बलों की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, बिजली आपूर्ति तथा आपातकालीन इंतजामों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से फीडबैक लिया तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद इस दौरान मावली रिटर्निंग अधिकारी (उपखण्ड अधिकारी) श्री रमेश सीरवी पुनाड़िया, फतहनगर रिटर्निंग अधिकारी श्रीमती हुकुम कुंवर एवं तहसीलदार श्री रजनीश शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जिला कलेक्टर को अब तक की चुनावी तैयारियों और सुरक्षा इंतजामों की विस्तृत जानकारी दी। जिला कलेक्टर ने राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *