फतहनगर - सनवाड

धूमधाम से हुआ वार्ड 18 के भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

फतहनगर। निकाय चुनाव के तहत फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 18 में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी सचिन खटीक के चुनाव कार्यालय का धूमधाम से उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी भंवर सिंह पंवार, चुनाव प्रभारी प्रेमचंद लोहार, विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन सेठिया, रोशन लाल सुथार, प्रत्याशी सचिन खटीक, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश चंद्र सोनी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वार्ड के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पार्टी पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी एकजुटता और सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय और संगठन की भावना के साथ चुनाव प्रचार में जुटें तथा पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करें।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *