फतेहनगर। कीर की चौकी से फतेहनगर मेगा हाईवे रोड पर स्थित मुख्य ढूंढिया गांव में पिछले एक महीने से एक बड़ा गड्ढा बना हुआ है, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस व्यस्त मार्ग पर हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।
पंचायत ने साधी चुप्पी, विभाग से मिला सिर्फ आश्वासन
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर स्थानीय ग्राम पंचायत को कई बार अवगत कराया जा चुका है, लेकिन पंचायत प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वहीं, जब इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की गई, तो उन्होंने दो-तीन दिनों के भीतर गड्ढे को ठीक करवाने का आश्वासन दिया है।
अब देखना यह होगा कि विभाग अपने वादे के मुताबिक जल्द से जल्द इस गड्ढे को भरवाकर ग्रामीणों को राहत देता है या फिर किसी बड़े हादसे का इंतजार करता है।
ढूंढिया में एक महीने से खुला पड़ा है मुख्य सड़क पर गड्ढा, हादसे का डर; प्रशासन बेपरवाह

Leave a Reply