Home>>फतहनगर - सनवाड>>जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रही टीम का किया स्वागत
फतहनगर - सनवाड

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रही टीम का किया स्वागत

फतहनगर। विद्याभारती संस्थान,जिला उदयपुर द्वारा कानोड़ के विद्यानिकेतन उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय तीन दिवसीय खो-खो खेलकूद प्रतियोगिता में स्थानीय विद्या निकेतन विद्यालय की किशोर वर्ग की छात्राओं ने भाग लिया एवं फाइनल में जगह बनाते हुए विद्या निकेतन बदनोर हवेली उदयपुर की टीम के साथ मुकाबला जीत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम का आज विद्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र आमेटा, तुलसीराम लोहार एवं समस्त विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित थे। दल प्रभारी रुचि जैन ने बताया कि जिला स्तर पर विजेता रही टीम आगामी दिनों में प्रांत स्तर पर झालावाड़ में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!