फतहनगर। भारत की जनगणना 2027 के तहत इस माह से भवन गणना कार्यक्रम 16 तारीख से प्रारम्भ हो चुका है। इस महत्वपूर्ण कार्य को सुचारू रूप से पूर्ण करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार मार्गदर्शन और सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
इसी क्रम में फील्ड में कार्य के दौरान आ रही कठिनाइयों के समाधान हेतु फील्ड ट्रेनर जगदीश चंद्र पालीवाल स्वयं साकरोदा क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने सुपरवाइजर योगेश जैन एवं उनकी टीम के सदस्यों कालूराम, दिनेश, प्रफुल और विनोद से मुलाकात कर कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा सामने आ रही समस्याओं का समाधान किया।
इस दौरान फील्ड ट्रेनर ने प्रगणकों को नजरी नक्शा बनाने का सही तरीका विस्तार से समझाया और कार्य को निर्धारित मानकों के अनुसार करने के निर्देश दिए।
सुपरवाइजर योगेश जैन ने भी टीम को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि निरंतर कार्य करने से जनगणना का कार्य समय पर पूर्ण किया जा सकेगा। साथ ही उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानीपूर्वक कार्य करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रगणकों ने पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply