
फतहनगर। मावली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमल की सुश्री चेतना कुंवर निबंध प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर भाग लेगी। ग्रीन ग्रोथ स्किल अभियान प्रतियोगिता में चयनित चार विद्यार्थी आज से अजमेर के राजकीय सावित्री बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में राज्य स्तर पर भाग लेंगे। चेतन कुंवर के अलावा उदयपुर जिले के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय बड़गांव की ओजस्वी क्विज प्रतियोगिता में, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कल्याणपुर की अक्षरा पांचाल आशु भाषण में तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़गांव की अनामिका शेखवार चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेगी।
