फतेहनगर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर लायंस क्लब फतेहनगर द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मोक्षधाम परिसर में ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान मोक्षधाम परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण व देखभाल का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित:
पौधारोपण के इस अवसर पर लायंस क्लब और मोक्षधाम समिति के कई प्रमुख सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे:
लायंस क्लब पदाधिकारी: अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, सचिव विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक कटारिया, सत्यनारायण अग्रवाल, सत्य नारायण गुलाब, हरचरणसिंह, अशोक जैन एवं मोक्षधाम समिति के बंशी कुमावत, घनश्याम अग्रवाल, मन्नालाल लावटी तथा अन्य
उपस्थित सभी सदस्यों ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु और प्रकृति दोनों ही हमें जीवन जीने की दिशा और आधार प्रदान करते हैं। इसलिए इस विशेष दिन पर पौधारोपण कर पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का संदेश दिया गया है।
गुरु पूर्णिमा पर लायंस क्लब ने किया पौधारोपण, ‘एक पौधा मां के नाम’ अभियान के तहत दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Leave a Reply