उदयपुर

उदयपुर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए उड़ान हुई प्रारंभ

उदयपुर.लोकसभा क्षेत्र चित्तौडगढ के उदयपुर जिले में स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, डबोक से आज मंगलवार से सप्ताह में तीन दिन चलने वाली उदयपुर-भोपाल के लिये इंडिगां की उडान प्रारंभ गयी हैं। इस उडान को केन्द्रीय नागरीक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुयली प्रांरभ किया।

यह जानकारी देते हुये चित्तौडगढ सांसद एवं महाराणा प्रताप हवाई अड्डा, डबोक की सलाहकार समिति के अध्यक्ष सी.पी.जोशी ने बताया की इंडीगों की यह उडान प्रारंभ होने से उदयपुर व भोपाल का सम्पर्क बढ जायेगा तथा दोनों शहरों के मध्य आने वाले पर्यटकों को एक सुलभ साधन उपलब्ध हो जायेगा। यह उडान सप्ताह में मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को चलेगी।

वर्तमान में उदयपुर से एक सप्तह में 154 उडानों का संचालन हो रहा हैं तथा 6 शहरों से जुड़ी हुयी हैं। इसी प्रकार आगामी दिनों में उदयपुर से औरंगाबाद, किषनगढ, अहमदाबाद़ समेत अन्य शहरों के लिये भी उडानों को प्रारंभ किया जायेगा।

सांसद जोषी ने भोपाल के लिये उडान के लिये देष के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विमानापत्तन प्राधिकरण तथा इंडिगों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *