फतहनगर। स्थानीय विद्यालय फतह एकेडमी के तीन विद्यार्थियों का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ है।
फतहनगर-सनवाड नगर पालिका क्षेत्र में एक मात्र विद्यालय फतह एकेडमी से इन तीन विद्यार्थियों का चयन हुआ है। कक्षा 6 के छात्र समर कुमावत ने स्मार्ट स्पेक्स पर, कक्षा 9 के छात्र दक्ष प्रजापत ने हाइड्रॉलिक लिफ्ट का डिसेबल्स एवं कक्षा 9 की छात्रा समृद्धि कावड़िया ने ग्रीन ब्रिक्स विषय पर अपने इनोवेटिव सुझाव दिए। इन विद्यार्थियों को केंद्र सरकार द्वारा अपने मॉडल पर कार्य करने के लिए 10-10 हजार की राशि प्रदान की जाएगी एवं जिला स्तर पर होने वाले विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
इंस्पायर अवार्ड के लिए फतह एकेडमी से तीन विद्यार्थियों का चयन

Leave a Reply