उदयपुर

इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट योजना में ऋण वितरण के लिए बैंक वार लगेंगे शिविर

उदयपुर. इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में ऋण वितरण के लिए बैंकवार शिविर 6 फरवरी से नगर निगम दीनदयाल सभागार में सुबह 10 से 4 तक आयोजित होंगे.
नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि इस संबंध में मुख्य सचिव के अध्यक्षता में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस व आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदत्त निर्देशों के क्रम में लाभार्थियों को ऋण वितरण के लिए यह कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 6 फरवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा 8 को यूको बैंक 10 को केनेरा बैंक 13 को बैंक ऑफ इंडिया 15 को इंडियन बैंक 17 को यूनियन बैंक 20 को राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक 22 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 24 को आईसीआईसीआई बैंक व कर्नाटका बैंक तथा 26 फरवरी को पंजाब नेशनल बैंक की तरफ से शिविर का आयोजन कर लाभार्थियों को ऋण वितरण किया जाएगा.
–000–

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *