फतहनगर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसना में गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. महावीर प्रसाद जैन ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने गुरु पूर्णिमा के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा से विद्यार्थियों को अवगत कराया।
इस अवसर पर शिक्षक हीरालाल जाट ने भी गुरु के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा विद्यार्थियों को गुरुजनों के प्रति सम्मान एवं अनुशासन का संदेश दिया।
राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘मिशन पढ़ो राजस्थान-2026’ के अंतर्गत विद्यालय में ‘रीड ए थॉन’ गतिविधि का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पुष्पा सोलंकी ने किया। गतिविधि में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पठन-पाठन के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. महावीर प्रसाद जैन एवं विद्यालय स्टाफ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन गुरुजनों के सम्मान तथा विद्यालय परिसर को हरित एवं ज्ञानमय बनाने के संकल्प के साथ हुआ।


Leave a Reply