Home>>फतहनगर - सनवाड>>अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री डॉ मुकेश गर्ग बोले-संविधान और देश इस समय सुरक्षित हाथों में,राष्ट्रहित में अधिक से अधिक मतदान कर मोदी सरकार के हाथ मजबूत करें
फतहनगर - सनवाड

अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री डॉ मुकेश गर्ग बोले-संविधान और देश इस समय सुरक्षित हाथों में,राष्ट्रहित में अधिक से अधिक मतदान कर मोदी सरकार के हाथ मजबूत करें


फतहनगर। भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के नाम पर पंचतीर्थ,अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा, सागर (मध्य प्रदेश) में 100 करोड़ से ज्यादा की लागत से बनने वाले संत रविदास मंदिर सहित विभिन्न सम्मानजनक कार्यों को लेकर अनुसूचित जाति वर्ग भाजपा के प्रति बहुत सकारात्मक हो गया है। यह बात चित्तौड़गढ़ लोकसभा क्षेत्र के मावली विधानसभा क्षेत्र में स्थित वाल्मीकि बस्ती में आयोजित अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला पदाधिकारी की बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के प्रदेश महामंत्री डॉ मुकेश गर्ग ने बतायी।
इसके साथ ही डॉ गर्ग ने बताया कि विपक्षियों द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग को आरक्षण को लेकर झूठ बोलकर भ्रमित करने का कुटिल प्रयास किया जा रहा है कि भाजपा आरक्षण के विरोध में है जबकि मोदी स्वयं कह चुके हैं कि जब तक वो और भाजपा है, आरक्षण से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।
डॉ गर्ग ने बताया कि मोदी ने कहा है कि अम्बेडकर ना होते तो वो आज प्रधानमंत्री भी नहीं होते। एक समय था जब कांग्रेस ने 57 साल तक बाबा साहब के नाम पर इस वंचित वर्ग को ठगते हुए शासन किया लेकिन यह वर्ग अब समझ चुका है कि उनके आराध्य बाबा साहब को और उनके समाज को किसने सुरक्षा और सम्मान दिया है। इसलिए यह वर्ग भाजपा और मोदी में विश्वास जताते हुए मोदी की जन कल्याणकारी योजनाओं को ध्यान में रखते हुए अपना मताधिकार का प्रयोग भाजपा के पक्ष में करने को आतुर है।
बैठक में उपस्थित मोर्चा के लोकसभा प्रभारी इं.संजय चंदेल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सी. पी. जोशी केवल भाजपा प्रत्याशी ही नहीं बल्कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी हैं। इसलिए राजस्थान से विजयश्री के रूप में 25 कमल खिलाकर हमें केंद्र में सी.पी.जोशी को और मजबूत बनाना है। अनुसूचित जाति मोर्चा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार खटीक ने मोदी सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को साझा किया। उन योजनाओं से अनुसूचित जाति के परिवारों के जीवन स्तर पर जो सकारात्मक प्रभाव हुए उनको प्रबुद्ध जनों ने बताया एवं सीपी जोशी द्वारा क्षेत्र में करवाये गये विकास कार्यों को गिनाया। मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुनील डांगी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि बस्ती में घर-घर जाकर संपर्क भी किया गया तथा उपस्थित आमजन को मोदी की सकारात्मक नीतियों तथा जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर घासा मण्डल अध्यक्ष रतनसिंह कितावत,भाजपा मंडल महामंत्री रोशन खटीक, पार्षद सोहन लाल खटीक,अशोक कुमार मोर, सचिन खटीक, गोर्वधन सोनी,सन्तोष प्रजापत, रमेश चन्द्र तेली, भेरू बैरवा,प्रकाश देवडा, विनोद चावडा, मनोज चनाल,छोटु यादव,भावेश गोयल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!