फतहनगर। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (राजस्थान, विद्यालय शिक्षा) द्वारा संगठन के विस्तार और सुचारू संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।महासंघ के प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, विभिन्न जिला इकाइयों से प्राप्त प्रस्तावों पर गहन विचार-विमर्श और परीक्षण करने के बाद प्रदेश नेतृत्व ने उदयपुर, ब्यावर और प्रतापगढ़ जिलों में नए खंडों के गठन और वर्तमान खंड के नाम में परिवर्तन को मंजूरी दे दी है।जारी आदेश के तहत संगठन में निम्नलिखित बदलाव किए गए हैं: उपशाखा (खंड) का नाम परिवर्तन: उदयपुर जिले के मावली ब खंड का नाम अब परिवर्तित करके ‘घासा’ कर दिया गया है।उपशाखा (खंड) का नवगठन:संगठन को मजबूती देने के लिए तीन जिलों में नए खंडों (उपशाखाओं) का गठन भी किया गया है: प्रतापगढ़: धरियावाद खंड से ‘मूंगाणा’ नए खंड का गठन किया गया है। *ब्यावर: जैतारण खंड से ‘रास’ नए खंड का गठन किया गया है। उदयपुर: कोटड़ा खंड से ‘देवला’ नए खंड का गठन किया गया है।यह आदेश प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा द्वारा संबंधित जिलों के जिलाध्यक्षों और जिलामंत्रियों को तत्काल प्रभाव से लागू करने हेतु प्रेषित कर दिया गया है।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा नई उपशाखाओं का गठन और नाम परिवर्तन; आदेश जारी

Leave a Reply