
फतहनगर। 220 केवी जीएसएस कांकरोली में कार्य के चलते फतेहनगर क्षेत्र में सोमवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 तक बिजली बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता के अनुसार रीको सनवाड़,रीको फतेहनगर,कच्ची बस्ती,चुंडावत खेड़ी,जोयडा लाइन, तालाब रोड,ओगना खेड़ा, मोरठ, मानखंड, भूमलावास, खरताना, जेवाणा, हनुमानपुरा, धनेरिया, पिपलिया, फलीचड़ा, हीरावास, गिरधारीपुरा की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। फतेहनगर सिटी व सनवाड़ सिटी की विद्युत आपूर्ति चालू रहेगी।
