फतहनगर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र मावली के बूथ लेवल अधिकारियों एवं सुपरवाइजर्स का विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण का चौथा चरण उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया के निर्देशन में पंचायत समिति सभागार मावली में संपन्न हुआ।
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण में किन-किन बातों का ध्यान रखा जाए । इसको लेकर मास्टर ट्रेनर जगदीशचंद्र पालीवाल,रोशनलाल मखीजा, मनोज समदानी,शक्तिसिंह रावल व पुष्पेंद्रसिंह राठौर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया द्वारा प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन किया गया एवं आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।
इस प्रशिक्षण में सुपरवाइजर सर्किल खेमपुर, नाहर मंगरा, बोयणा, साकरोदा, थामला और बडियार के बूथ लेवल अधिकारियों ने भाग



