Home>>फतहनगर - सनवाड>>सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं, उसके लिए समय और मेहनत जरूरी है-एसडीएम पुनाड़िया      
फतहनगर - सनवाड

सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं, उसके लिए समय और मेहनत जरूरी है-एसडीएम पुनाड़िया      

         

 फतहनगर। निकटवर्ती लदानी गांव स्थित

 राजकीय महाविद्यालय, मावली में वार्षिकोत्सव  एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. नगेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  रमेश कुमार सीरवी पुनाड़िया,एसडीएम  मावली , विशिष्ट अतिथि डॉ भारत भूषण ओझा व अध्यक्ष प्राचार्य डॉ महेश चन्द्र तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । प्राचार्य डॉ. तिवारी ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एस.डी. एम. पुनाड़िया ने विभिन्न दृष्टांतों के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि कोई भी विद्यार्थी बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकता है; अगर वो अपनी मेहनत के प्रति ईमानदार रहे और उसमें नियमितता रखें । सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता, उसके लिए समय और मेहनत जरूरी है।अगर हमारे इरादें मज़बूत और नेक हैं तो कोई भी परिस्थिति रुकावट नहीं बनती है। इस दौरान विशिष्ट अतिथि डॉ भारत भूषण ओझा ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि हमें स्वामी जी के चिरस्थायी संदेशों को ज़ेहन में रखकर देशहित और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ते हुए वसुधैव कुटुंबकम् की भावना रखने का आह्वान किया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में युवा दिवस पर “स्वदेशी संकल्प दौड़” का आयोजन किया गया जिसमें स्वयंसेवकों ने युवा सशक्तीकरण, आत्मनिर्भर ,अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए हमेशा कटिबद्ध रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में अतिथियों ने महाविद्यालय में वर्षपर्यंत हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में विजेताओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया । कार्यक्रम का संचालन डॉ. नगेन्द्र सिंह सोलंकी ने किया व  धन्यवाद  संकाय सदस्या भारती चौहान ने दिया। इस दौरान सहायक आचार्य नवीन कुमार, डॉ. पिनल जैन, मयंक मिश्रा, नरपत राम परमार, जितेंद्र सिंह चुंडावत, जगदीशचन्द्र पुरोहित सहित सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!