
फतहनगर।
स्थानीय फतह एकेडमी में सोमवार को इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब के अंतर्गत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए मतदाता जागरूकता विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार बीएलओ प्रकाश जगरवाल द्वारा संबोधित की गई।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया एवं मतदाता पहचान पत्र से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देना था। जगरवाल ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में बताया और कहा कि हर नागरिक को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदाता के रूप में पंजीकरण करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड की प्रति, 10वीं की अंकतालिका की प्रति, और अन्य पहचान प्रमाण जैसे आवश्यक दस्तावेजों के माध्यम से मतदाता पहचान पत्र बनाया जा सकता है। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों को लोकतंत्र के प्रति जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ। सेमिनार के अंत में विद्यालय निदेशक अजय जैन द्वारा मोमेंटो एवं उपरने द्वारा स्वागत किया गया। सेमिनार का संचालन उप प्रधानाचार्य पारुल वर्डिया द्वारा किया गया।
