Home>>फतहनगर - सनवाड>>लेकसिटी सिनीयर सिटीजन क्लब के एक वर्ष पूर्ण होने पर सदस्यों का किया सम्मान
फतहनगर - सनवाड

लेकसिटी सिनीयर सिटीजन क्लब के एक वर्ष पूर्ण होने पर सदस्यों का किया सम्मान

उदयपुर । लेकसिटी सिनीयर सिटीजन क्लब के एक वर्ष पूर्ण होने पर समस्त सदस्यों का स्वागत सम्मान समारोह श्री बोहरा गणेश जी स्थित श्री गणपति वाटिका में आयोजित किया गया व इस माह में जिन सदस्यों की वैवाहिक वर्षगांठ एवं जन्म दिन था उन सदस्यों का सम्मान भी किया गया जिसमें प्रमुख आदित्य पाण्डे एवं वैवाहिक वर्ष गांठ में मधुसुदन पालीवाल, महेश प्रकाश पालीवाल, आनंद त्रिवेदी, सीतादेवी जोशी प्रमुख थे ।
इस अवसर पर सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि भंवरलाल पालीवाल थे व अध्यक्षता लक्ष्मीकांत जोशी ने की व विशिष्ठ अतिथि मधुसुदन पालीवाल, कृष्ण कांत शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, हिम्मतलाल नागदा, महेश प्रकाश पालीवाल थे । इस अवसर पर क्लब के सदस्य यशपाल सुखवाल, पं. राजीव जोशी, सतीश चन्द्र जोशी, श्रीमती चंदा औदिच्य, श्रीमती मंजु त्रिपाठी, महेश प्रकाश पालीवाल, मोहन शर्मा ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किये ।
वहीं इस अवसर पर पूरे वर्ष का लक्ष्मीकांत जोशी ने लेखा जोखा प्रस्तुत किया एवं अगले वर्ष के प्रमुख प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा की गई एवं आगामी वर्ष में क्लब द्वारा समय समय पर मेडिकल केम्प आयोजित करने की व्यवस्था की जावेगी एवं हार्टअटेक के आपात कालीन किट वितरित किये गये ।
इस अवसर पर समारोह का संचालन क्लब के मुख्य संरक्षक के.के.शर्मा ने किया धन्यवाद की रस्म क्लब के महासचिव दिनेश सुखवाल ने अदा की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!