Home>>फतहनगर - सनवाड>>राणेरा की पाल पर महाशिवरात्रि मेले का हुआ शुभारंभ, तीन दिनों तक रंगारंग कार्यक्रमों का मिलेगा आनंद
फतहनगर - सनवाड

राणेरा की पाल पर महाशिवरात्रि मेले का हुआ शुभारंभ, तीन दिनों तक रंगारंग कार्यक्रमों का मिलेगा आनंद

फतहनगर। ढूंढिया स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर राणेरा की पाल पर शनिवार को तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का भव्य आगाज किया गया। मेला उद्घाटन के अवसर पर मावली भाजपा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, विधानसभा संयोजक रोशन लाल सुथार, मावली मंडल अध्यक्ष कैलाश गाडरी, मंदिर पुजारी गोवर्धन गिरी, राजू गिरी, ईश्वर गिरी समिति अध्यक्ष मांगीलाल चौबीसा, पूर्व अध्यक्ष शंकर प्रसाद गाडरी,सचिव ललित सिंह भाटी,कोषाध्यक्ष देवी लाल जाट,जगदीश लोहार, भेरूलाल जाट,अमरचंद जाट, पं. त्रिभुवन चौबीसा, पूरण चौबीसा, कैलाश चौबीसा की उपस्थिति रही। इस मौके पर आस – पास के गाँवों के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। महाशिवरात्रि मेले के दौरान तीनों दिन कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। मेला प्रांगण में विभिन्न स्टॉल लगे हैं। घरेलू, मनिहारी एवं विभिन्न प्रकार की सामग्रियों से सजी दुकानों पर मेले के पहले ही दिन ग्राहकों की आवाजाही देखी गई। आज मंदिर में भोलेनाथ के दर्शनों के लिए भी ग्रामीण श्रद्धालुओं की कतारे लगी। रविवार को दिन भर मेले के साथ ही सायं काल सिंगर मधुबाला राव, सुरेश गहलोत की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ही विभिन्न झांकियां का आयोजन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!