Home>>फतहनगर - सनवाड>>महावीर इंटरनेशनल राजसमन्द संभाग की मीटिंग का आयोजन
फतहनगर - सनवाड

महावीर इंटरनेशनल राजसमन्द संभाग की मीटिंग का आयोजन

राजसमन्द। महावीर इंटरनेशनल राजसमंद संभाग की मीटिंग होटल केशव इन कांकरोली में आयोजित की गई।
संभागीय अध्यक्ष निर्मल सिंघवी ने बताया कि मुख्य अतिथि रीजन 6 अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरा मंजू पोखरना एवं मुख्य वक्ता रीजन 4 के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौतम राठौड़ विशिष्ट अतिथि रीजन सचिव कमलेश तलेसरा थे, अतिथि गर्वनिंग काउंसिल सदस्य वीरेंद्र महात्मा , विजय प्रकाश पीपाड़ा तथा भीलवाड़ा संभाग के अध्यक्ष वीरा चंद्रा रांका रहे
मीटिंग की शुरुआत प्रार्थना “भावना दिन रात मेरी ; सब सुखी संसार रहे” से की गई,
संभागीय अध्यक्ष द्वारा अपने उद्बोधन में संभाग में सेंटर एवं सदस्यता वृद्धि के साथ 4-5 अप्रैल 25 को नाकोड़ा जी में गर्वनिंग काउंसिल मीटिंग को सफल बनाने सभी पदाधिकारियों अतिशीघ्र रजिस्ट्रेशन के लिए अनुरोध किया।

मुख्य वक्ता द्वारा सभी वीर वीरा सदस्य को अपने अपने प्रयास से एक या दो वीर वीरा को संस्था में जोड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि सभी सेंटर अध्यक्ष को अपने कार्य काल में कम से कम 5 वीर वीरा को संस्था में जोड़ना चाहिए जिससे संस्था के सेवा कार्यों का दायरा बढ़े ओर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित किया जा सके, एक्टिव सदस्य को मनोबल बढ़ाये रखना चाहिए, संस्था द्वारा नियमित की जा रही वर्चुअल चौपाल में जरूर से शामिल होना चाहिए जिससे संपूर्ण देश में सदस्यों की दोस्ती के साथ ज्ञान वर्धक जानकारी प्राप्त हो, चौपाल में विशेष विशेषज्ञ आमंत्रित किए जाते , जिनकी प्रेरणा से सेवा भाव अपने आप आयेगा।
कमलेश तलेसरा द्वारा जानकारी दी गई की राजसमन्द जोन के सभी सेंटर द्वारा एपेक्स के विभिन्न प्रोजेक्ट को सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
तलेसरा ने कहा, “संस्था में हमेशा किसी न किसी तरह से सेवा कार्य करते रहना चाहिए। सेवा कार्यों के लिए संस्था में किसी पद पर होना आवश्यक नहीं है। हमें संस्था के सम्माननीय सदस्य होने के नाते अनवरत सेवा कार्यों में शामिल होना चाहिए।”
उन्होंने आगे कहा, “हम अपने परिवार, मित्रों एवं पड़ोसियों को भी महावीर इंटरनेशनल के कार्यों की जानकारी देकर उन्हें भी संस्था से जोड़ें, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलेगा।”
गर्वनिंग कौंसिल सदस्य विजय प्रकाश पीपाड़ा डा वीरेंद्र महात्मा एवं महेश पगारिया ने बताया कि 37 वर्ष पूर्व स्थपित राजसमंद सेंटर उदयपुर संभाग में था आज राजसमन्द में 13 सेंटर के साथ संभाग बनने पर खुशी का इजहार किया गया।
संभागीय सचिव ज्ञानेश्वर मेहता द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि बनेडिया नया केंद्र की शुरुवात के कुछ ही दिन में मानव सेवा की ओर बड़ा कदम उठाते हुए महा रक्तदान शिविर का आयोजन कर 108 यूनिट रक्तदान किया। संभाग स्तर पर 5 न्यू सेंटर भीम देवगढ़ रेलमंगरा खमनोर मोलेला खोलने के बारे में को डायरेक्टर धर्मेश बाफना (सेंटर एवं सदस्यता विकास) द्वारा जानकारी दी गई।
मीटिंग में संभाग के नव नियुक्त 12 प्रोजेक्ट कनवीनर को पिन अप की गई। स्पेशल इनवाइट गर्वनिंग कौंसिल सदस्य
संपत लाल लोढ़ा, विजय सिंह सुराणा, राजेंद्र पोखरना, तारा पगारिया ने विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान की। मंच संचालन संभागीय सचिव वीर ज्ञानेश्वर मेहता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!