
शेखावत ने राष्ट्र प्रथम के भाव को ही राजनीति का ध्येय बनाया, जिस समाज से आए उसका भी विरोध झेला पर राष्ट्र भाव को सर्वोच्च रखा : डा चंद्रगुप्त सिंह
उदयपुर 23 अक्टूबर : शुचिता ,नैतिकता,लोक सेवा के प्रतीक भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति ओर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत की जयंती पर भाजपा उदयपुर देहात के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि ओर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें याद किया गया ।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा कि उसूलों और सिद्धांतों की राजनीति करने वाले स्वर्गीय शेखावत जी ने सदैव पार्टी के मूल संस्कार राष्ट्र प्रथम के भाव को सर्वोच्च रखा यही कारण था कि जागीरदारी उन्मूलन और सती रूप कवर प्रकरण में वे उन्हें अपने ही समाज का विरोध झेलना पड़ा और पग पग पर अग्नि परीक्षाएं देनी पड़ी लेकिन वे अडिग रहे और राष्ट्र हित में उनके निर्णय एक राजनेता और उप राष्ट्रपति के रूप में भी रहे ।
डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान ने कहा कि आज जो लोग राजनीति में जातिवाद,धन बल ,बाहु बल और शॉर्ट कट का सहारा लेते है वे कही न कही असफल होते है ।
राजनीति की पाठशाला के हरेक विद्यार्थी को स्वर्गीय भैरोसिंह शेखावत के जीवन मूल्यों ओर चरित्र को पढ़ना और अनुसरण करना चाहिए।
श्रद्धेय बाबोसा के प्रखर राष्ट्रवादी विचार हमें सदैव जनकल्याण के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देते रहेंगे।
इस अवसर पर डॉ चंद्रगुप्त सिंह चौहान, आकाश वाग़रेचा, शांतिलाल जैन, प्रदीप रावानी, भोपाल सिंह राव गोगुंदा, दीपक शर्मा, अशोक मालवीय, गौरव नागर, दिव्या जोशी, आरोग्य शेखर, अरुण जी, ओमप्रकाश बारबर, सुरेश आंचलिया जी, गुणवंत जी वागरेचा, महेन्द्र जोशी, पूनम जी मोर, महेंद्र जी भोई, तुलसीराम जी भावसार, पिंटू सुथार, हरीश चित्तौड़ा, देवेंद्र सलूजा उपस्थित रहे।

