
फतहनगर। मावली एवं खेमली ब्लॉक के प्रधानाचार्यो की दो दिवसीय सत्रारम्भ वाक्पीठ शुक्रवार को डबोक स्थित गिट्स कैंपस के सभागार में शुरू हुई। शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की जबकि मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल थे। पालीवाल ने इस अवसर पर कहा कि 32 विद्यालयों में कमरों की स्वीकृति हुई है। और भी कोई समस्या हो तो बतावें ताकि उनका समाधान करवाया जा सके। मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी सुथार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए समय पर लक्ष्य पूर्ति का आग्रह किया। उन्होने जहां भी स्टाफ कम है वहां अधिशेष विद्यालयों से लगाए जाने को पीईईओ को निर्देशित किया। इस अवसर पर श्रीमती आशा सोनी,भाजपा डबोक मंडल अध्यक्ष जीवनसिंह राव, गिट्स निदेशक डॉ. प्रसन्ना, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्रसिंह झाला, जिला उपाध्यक्ष शैलेष कोठारी, अतिरिक्त जिला मंत्री शंकरलाल जाट लदाना, मावली उप शाखा अ अध्यक्ष चंद्रशेखर चैधरी,शिक्षक संघ अम्बेडकर के प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबन्धु आदि बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन के साथ ही छगनलाल मेनारिया ने वंदना एवं शांति पाठ किया। अतिथि स्वागत वाक्पीठ अध्यक्ष उमेश माहेश्वरी सहित वाक्पीठ कार्यकारिणी सदस्यो द्वारा किया गया। सचिव प्रदीप सिंह नेगी द्वारा शैक्षिक वार्ता के विषयों को रखा गया। वाक्पीठ के प्रथम सत्र में डॉ. प्रसन्ना ने टेक्नोलॉजी के बदलते स्वरुप के साथ सामंजस्य बिठाते हुए कैसे अपने को अपडेट रखें पर प्रभावी वार्ता प्रस्तुत की। गुरु नानक गर्ल्स पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो.डॉ. अनिल कोठारी द्वारा रॉल ऑफ प्रिंसिपल इन चैंजिंग स्कूल एन्वॉयरमेंट पर वार्ता के जरिए मोटिवेशन प्रदान किया। विद्याभवन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय की एसो.प्रो.जेहरा बानू ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की चुनौतियों पर सार्थक वार्ता प्रस्तुत करते हुए पूछे गए प्रश्नों का जवाब देकर प्रधानाचार्यों का संशय दूर किया। घासा स्कूल की प्रधानाचार्य तरन्नुम पठान ने भी शैक्षिक वार्ता प्रस्तुत की। 10वी बोर्ड में शत प्रतिशत परिणाम देने वाले 30 संस्था प्रधानों का,12वी बोर्ड के कला वर्ग में 58,विज्ञान वर्ग में 8,कॉमर्स में 6,कृषि वर्ग में 2संस्था प्रधानों का उपरना, स्मृति चिन्ह एवं सरोपे द्वारा बहुमान किया गया। संचालन सभाध्यक्ष मोहनलाल स्वर्णकार ने किया। पीईईओ दीपक तलेसरा,मनोज समदानी, राजेन्द्र सिंह दलावत, भानसिंह राव, दिनेशसिंह, मीठालाल लौहार,श्रीमती भूपेन्द्र कौर,श्रीमती इन्दु हाड़ा,शक्तिसिंह रावल सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए प्रथम दिवस की वाक्पीठ को सफलता पूर्वक संपन्न करवाया। शनिवार को भी दिनभर वार्ताएं एवं अन्य कार्यक्रम के बाद समापन होगा।

