Home>>फतहनगर - सनवाड>>बाबा साहेब के आदर्शों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि
फतहनगर - सनवाड

बाबा साहेब के आदर्शों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि

फतहनगर।  आलोक दीप स्कूल मावली में शनिवार को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन आंबेडकर सेवा समिति की ओर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उनकी स्मृति को नमन करने के साथ हुई। आंबेडकर सेवा समिति के महामंत्री एडवोकेट खूबीलाल रेगर ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष, शिक्षा के प्रति उनके समर्पण, संविधान निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान तथा सामाजिक समरसता को लेकर किए गए उनके कार्यों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि भारत रत्न डॉ. आंबेडकर न केवल देश के संविधान निर्माता थे, बल्कि वे विश्व ज्ञान दीपक और सामाजिक समता के प्रबल समर्थक भी थे। समाज के वंचित व शोषित वर्गों के उत्थान के लिए उन्होंने आजीवन संघर्ष किया। उनकी विचारधारा आज भी देश के युवाओं को प्रेरणा देने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान सेवा समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश वसीटा, राजस्थान आंबेडकर शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. खेमराज कड़ेला, भू-वैज्ञानिक कपिल वसीटा, राष्ट्रीय लोक अ​धिकार मंच प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक गुसर, विकास गुसर, उर्मिला रेगर सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। अंत में सभी ने बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलने और समाज में शिक्षा, समानता व जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!