
फतहनगर। फलीचड़ा मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन रविवार को होगा। हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा व चेतना प्रदान करने हेतु सनातन संस्कृति, सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के तहत रविवार को प्रातः 11:00 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद अपराह्न 1:00 बजे बस स्टैंड पर विराट धर्म सभा होगी। धर्म सभा के समापन के पश्चात सामूहिक भोजन रहेगा। सम्मेलन में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक हरिशंकर होंगे। इस अवसर पर संत माधवानंद भारती, गुलाब दास महाराज, भैरू महाराज, महंत बालक नाथ का सानिध्य मिलेगा।
