Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में विधि विधान से हुआ होलिका दहन
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में विधि विधान से हुआ होलिका दहन

फतहनगर। धर्मनगरी फतहनगर में सोमवार शाम 6:35 बजे सरदार पटेल स्टेडियम में होली का दहन विधि विधान से किया गया। दहन के लिए श्री द्वारिकाधीश मंदिर से पुजारी, नगरवासी, मंदिर विकास कमेटी के पदाधिकारी ढोल ढमाकों के साथ नया बाजार होते हुए स्टेडियम पहुंचे जहां होली का पूजन किया गया तथा अग्नि प्रज्वलित की गई। होली का आतिशी दहन शुरू होते ही नवधान के तौर पर लोगों ने गेहूं की बालियां सैंकने एवं नवजात बटुकों को लेकर परिक्रमा शुरू की। होलिका दहन का नजारा देखने स्टेडियम में नगरवासी खासी तादाद में आए। इसी प्रकार अखाड़ा मंदिर प्रांगण में भी होलिका को सुसज्जित कर महंत शिव शंकरदास द्वारा पूजन किया गया तथा अग्नि प्रज्वलित की गई। यहां भी खासी भीड़ रही। अखाड़ा मंदिर विकास कमेटी के अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल अनमोल भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!