Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापा,21 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में अवैध गैस रिफिलिंग पर छापा,21 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

फतहनगर। नगर में लम्बे समय से गाड़ियों में अवैध घरेलू गैस रिफिलिंग का काम चल रहा था। गैस संकट के बाद भी यह काम बदस्तूर जारी था। गैस संकट के बीच सिलेंडरों की कालाबाजारी पर लगाम लगाने को लेकर जिला प्रशासन और रसद विभाग ने सोमवार को यहाँ एक मकान पर छापा मारा। विनायक वाटिका के सामने स्थित इस घर से 21 घरेलू सिलेंडर और 2 रिफलिंग मशीनें जब्त की गईं।

जिला रसद अधिकारी प्रथम सृष्टि डबास (ट्रेनी IAS) के निर्देशन में टीम ने फतहनगर की विनायक वाटिका के सामने उदयपुर-फतहनगर रोड स्थित बंशीलाल के मकान पर जांच की। इस दौरान मौके से 21 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए। दो गैस रिफिलिंग मशीनें पाई गई, जिनमें से एक मशीन से अवैध रूप से गैस रिफिलिंग किया जा रहा था। टीम ने दोनों मशीनों को जब्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!