Home>>फतहनगर - सनवाड>>नवीन कुमावत का राज्य स्तर पर चयन
फतहनगर - सनवाड

नवीन कुमावत का राज्य स्तर पर चयन

फतहनगर। फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर से नवीन कुमावत पुत्र रतन लाल कुमावत का वॉलीबॉल में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। राजस्थान वालीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 47वीं राजस्थान स्टेट सब जूनियर वालीबॉल चैंपियनशिप में नवीन का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। नवीन स्थानीय विद्यालय में कक्षा – 8 में अध्ययनरत है। वर्तमान में नवीन रानीवाड़ा, जालौर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। नवीन की इस उपलब्धि पर संस्थान अध्यक्ष डॉ.जैनेंद्र कुमार जैन, विद्यालय परिवार एवं नगरवासियों ने नवीन को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!