Home>>फतहनगर - सनवाड>>तिरंगा रेली का सनवाड़ में हुआ समापन,जनजाति मंत्री खराड़ी ने किया रेली का नेतृत्व
फतहनगर - सनवाड

तिरंगा रेली का सनवाड़ में हुआ समापन,जनजाति मंत्री खराड़ी ने किया रेली का नेतृत्व

फतहनगर। मावली उपखंड मुख्यालय से निकली तिरंगा रेली का समापन सनवाड़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सांस्कृतिक संध्या समारोह के साथ किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंत्री बाबुलाल खराड़ी थे जबकि अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष नीतिन सेठिया ने की। इस अवसर पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्करलाल तेली,पूर्व देहात जिलाध्यक्ष चन्द्रगुप्तसिंह चौहान, नरेन्द्र सिंह आसोलिया,उपखंड अधिकारी रमेश सिरवी पुनाड़िया,पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजु भील,रोशन सुथार, पालिका अधिशाषी अधिकारी छैलकुंवर चारण,मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार, अतिरिक्त मु.ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुखलाल गुर्जर,महिला मोर्चा देहात जिलाध्यक्ष रीतु अग्रवाल,मुकेश पहाड़िया, रोशन खटीक, अशोक मोर, थानाधिकारी चन्द्रशेखर किलानिया,पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला,कैलाश गाडरी,रतनसिंह, गजेन्द्र सिंह रावल समेत अन्य प्रमुख लोग बतौर अतिथि उपस्थित रहे। अतिथि स्वागत उदबोधन द्वारा मंडल अध्यक्ष सेठिया द्वारा किया गया । बालिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। संचालन महेश पालीवाल ने किया। समापन से पहले नगर में जोरदार तिरंगा रेली निकली। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!