
फतहनगर। निकटवर्ती चंगेड़ी में बुधवार को सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस प्रतियोगिता के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल स्वर्णकार ने की जबकि मुख्य अतिथि विधानसभा संयोजक रोशनलाल सुथार थे। कार्यक्रम में बतौर अति विशिष्ट अतिथि भाजपा मावली मण्डल अध्यक्ष कैलाश गाडरी, विशिष्ट अतिथि खेल संयोजक नरेश जोशी, खेल प्रभारी मोहनलाल जाट,सह प्रभारी प्रकाश कोठारी, सरपंच प्रतिनिधि भगवतीलाल जाट, फलीचड़ा सरपंच छोगालाल जाट, मण्डल महामंत्री मधुसुदन पारीक,रामलाल गाडरी, ओमप्रकाश द्विवेदी, बद्रीलाल जाट, बालूदास वैष्णव,पंचायत समिति सदस्य भौमसिंह चुण्डावत, मोहनलाल मेघवाल, गणेश प्रजापत, नाथूलाल सेन, अशोक जोशी, गणेश जाट, हेमशकर लौहार आदि उपस्थित रहे। खेल प्रतियोगिताओं का संयोजन व.शा.शिक्षक प्रभुलाल रेगर व दीपक गुसर द्वारा किया गया। इसके अंतर्गत कबड्डी, वाॅलीबाल, रस्सा कस्सी (महिला व पुरुष वर्ग) में खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। शाम 4 बजे तक चली इन प्रतियोगिताओं में विजेता रही टीमों के खिलाड़ियों को समापन अवसर पर मंचासीन अतिथि नरेश जोशी,मोहनलाल जाट,रामलाल गाडरी,प्रकाश कोठारी,गंगाराम टाक,राजकुमार,उप प्रधानाचार्य खुशनुमा बानों एवं माधवलाल गाडरी के हाथों प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मधु मण्डोवरा व जगदीशसिंह राव ने किया। ध्वज अवतरण के साथ ही खेल महोत्सव के समापन की घोषणा नरेश जोशी द्वारा की गई।

