फतहनगर। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र सीरवी पुनाडिया के निर्देशन में घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग, अवैध रिफिलिंग व काला बाजारी की रोकथाम हेतु गुरुवार को मावली तहसीलदार दिनेश कुमार यादव, घास तहसीलदार राधेश्याम जोशी एवं प्रवर्तन निरीक्षक श्रीमती हिमानी सिंह सोलंकी द्वारा मावली फतहनगर उपखण्ड में संचालित गैस एजेसी पद्मावती भारत गैस एंजेसी फतहनगर, सोमेश्वर भारत गैस एंजेसी सनवाड एवं कालिका गैस एजेंसी, इण्डेन घासा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जाँच के दौरान उपलब्ध घरेलु गैस सिलेण्डर के स्टॉक की जांच की गयी। जिसमें यह पाया गया कि घरेलु गैस सिलेण्डर की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। प्रशासन ने आमजन से निवेदन किया है कि किसी भी प्रकार से डरे नहीं। सभी उपभोक्ताओं को नियत समयावधि में गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवा दी जायेगी।
