फतहनगर - सनवाड

महाशिवरात्रि मेला महोत्सव की तैयारी अंतिम चरण में

फतहनगर। मंगलवार को नीलकंठ महादेव विकास समिति की कमेटी के सदस्यों द्वारा मेले में रंग रोगन,साफ सफाई,पेयजल,(प्लॉटिंग का कार्य शुरू कर पूर्ण किया गया। मेले में दुकान आवंटन हेतु सदस्यों द्वारा लाइनिंग और पाउडर डालकर मैप तैयार किया गया जिसमें मनिहारी, खाने-पीने की दुकान, बर्तन, डॉलर, चकरी,झूला की दुकानों का मैप तैयार कर पाउडर डाला गया। बुधवार को 10:00 बजे से प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। मेले में पार्किंग व्यवस्था हेतु ओपन टेंडर की प्रक्रिया प्रातः 11:00 से शुरू की जाएगी।  ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महात्मा गांधी विद्यालय : साइकिल वितरण एवं विदाई समारोह संपन्न  

फतहनगर (fatehnagarnews.com)। नगर के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का नि:शुल्क साइकिल वितरण एवं बोर्ड परीक्षार्थियों की विदाई का समारोह मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। समारोह में श्री द्वारिकाधीश मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेष पालीवाल, श्री कृष्णा महावीर गौशाला के जगदीशचन्द्र मूंदड़ा, व्यावसायी कैलाश खंडेलवाल इत्यादि बतौर अतिथि मंचासीन थे। संस्था प्रधान मीनाक्षी एवं स्टाफ द्वारा अतिथि स्वागत किया गया। बोर्ड परीक्षार्थियों को भयरहित होकर परीक्षा देने एवं अच्छे अंक लाने हेतु शिक्षिकाओं ने गुर बताएं। बालिकाओं ने अपने अनुभव शेयर किए तथा परीक्षा परिणाम उन्नयन को लेकर आश्वस्त किया। विदा लेने वाली बालिकाओं का गुड़ धनिया से मुंह मीठा करवाया गया। कार्यक्रम के अंत में नवी कक्षा की बालिकाओं को अतिथियों के हाथों साइकिल वितरण किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित

फतहनगर।फतह एकेडमी में कक्षा - 12 के विद्यार्थियों के लिए एक भावभीनी एवं उल्लासपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय अध्यापिका मीनाक्षी स्वर्णकार एवं  अनीता दाधीच के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा - 11 के विद्यार्थियों द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने वरिष्ठ विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया। विदाई समारोह को रोचक एवं यादगार बनाने के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को अलग-अलग शीर्षकों  से सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में उत्साह का संचार हुआ। विदाई समारोह में कमल सिंह सोलंकी ने अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन अनिशा खटीक एवं तन्वी सामोता द्वारा किया गया। कक्षा 11 की छात्रा इंसिया ने इस अवसर पर  कविता प्रस्तुत की। विद्यालय के निदेशक अजय जैन ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नीलकंठ महादेव राणेरा की पाल: महाशिवरात्रि मेला महोत्सव के पोस्टर का किया विमोचन, तीन दिवसीय होगा मेला महोत्सव 

फतहनगर। मावली तहसील के राणेरा की पाल ढूंढिया, नांदोली खुर्द स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को मावली में मेला महोत्सव के पोस्टर का विधायक प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल ने विमोचन किया। इस अवसर पर नीलकंठ महादेव विकास समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।  तीन दिवसीय मेला महोत्सव का आगाज शनिवार को प्रातः 11:00 बजे मेला उद्घाटन के साथ ही होगा। पहले दिन भजन गायक आयुष आकोला, हर्षित लोहार, डांसर पिंकी कोटा व नीलू भीलवाड़ा की प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। आयोजन के दूसरे दिन रविवार को गायक कलाकार मधुबाला राव, सिंगर जितेंद्र राव, सुरेश ग्रुप द्वारा आकर्षक झांकियां की प्रस्तुतियां होगी। सोमवार को मेला महोत्सव के अंतिम दिन 2:00 बजे लक्की ड्रा खोला जाएगा। शाम 7:00 से भव्य आतिशबाजी के साथ ह...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर मंडी: सरसों में रहा तेजी का रुख

फतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मण्डी समिति में सोमवार को कृषि जिंसों की खुली नीलामी के बाद सरसों के भाव में 85 रुपए की तेजी देखी गई। शनिवार को सप्ताहांत सरसों के भाव 6415 पर बंद हुए थे जबकि सोमवार को सप्ताह के शुरुआत में सरसों के भाव 6500 पर बंद हुए। सोमवार को खुली नीलामी के बाद भाव इस प्रकार रहे: दिनांक 09-02-2026 जिन्स/अनाज।       न्यूनतम।       उच्चतम। गेहूं              2381 - 2610 मक्का पीला हाईब्रीड  1350 - 1635 ज्वार     1690 - 1690 सरसों     4850  -    6500 ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विधि विधान से हुआ सरस्वती की मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम

 फतहनगर। सोमवार को नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती की मूर्ति की पुनः स्थापना का कार्यक्रम श्रद्धा एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ। पूर्व में स्थापित मूर्ति के खंडित हो जाने पर समाजसेवी  सुनील सेठिया एवं उनके परिवार द्वारा पुनः नवीन मूर्ति की स्थापना की गई। मूर्ति पूजन का कार्यक्रम पंडित मुकेश शर्मा के सान्निध्य एवं निर्देशन में विधिवत रूप से संपन्न हुआ। स्कूली बच्चों एवं अन्य उपस्थित लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुतियां दी। इस अवसर पर सत्यनारायण अग्रवाल (गुलाब), छात्र-अभिभावक परिषद के अध्यक्ष शैलेष पालीवाल, पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश देवड़ा, पार्षद हेमलता देवड़ा, विद्यालय की प्राचार्या सपना भार्गव, पार्षद गजेन्द्र सिंह रावल, पूर्व पार्षद हितेश अग्रवाल, पंचायत समिति सदस्य भोम सिंह चुंडावत, दिनेश देवपुरा, विजय माली, गोपाल वैष्णव सहित अभिभावक परिषद...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विराट हिंदू सम्मेलनों में गूंजा सनातन का शंखनाद 

 फतहनगर। रविवार को विभिन्न गांवों में हिंदू सम्मेलनों के आयोजन किए गए। सभी जगह सनातन प्रेमियों ने बड़ी तादाद में भाग लिया तथा संतों की वाणी का रसपान किया।   खेमली में 12 गांवों के 1500 से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया एवं सारंगपुर भिंडर के नारायण गिरी महाराज की उपस्थिति एवं जिला प्रचारक गजेंद्र द्वारा मुख्य वक्तव्य पांच परिवर्तनों हिंदू सम्मेलन की आवश्यकता को बताते हुए खेमली मंडल का विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। यहां कलश यात्रा, शोभा यात्रा एवं  गौ-उत्पादन का बिक्री केंद्र भी लगा। नारायण गौ सेवा प्रशिक्षण चित्तौड़ प्रांत ने अपनी सेवा दी।  टूस डांगियान मंडल वल्लभनगर खंड जिला भिंडर का विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ। खेड़ा देव माता मंदिर के प्रांगण से कलश यात्रा प्रारंभ हुई और डीजे का उद्घाटन भी आज ही हुआ। जहां रथ  में बिठाकर संत श्री चेतनान...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विद्या निकेतन: प्रबंध समिति की बैठक में शैक्षिक उन्नयन पर चर्चा

 फतहनगर। विद्यानिकेतन विद्यालय की प्रबंध समिति की बैठक रविवार को संरक्षक मनोहर लाल कावड़िया की उपस्थिति एवं समिति अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के पदाधिकारी व सदस्यों का प्रधानाध्यापक सुरेश चंद्र आमेटा ने शब्दों द्वारा स्वागत किया। परीक्षा परिणाम उन्नयन पर विशेष जोर दिया गया। अगले सत्र में 11वीं में कृषि संकाय व कला संकाय प्रारंभ करने को लेकर सहमति व्यक्त की गई। इसके अलावा नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी तथा प्रथम कक्षा से ही अंग्रेजी माध्यम शिक्षण की व्यवस्था शुरू करने पर सहमति व्यक्त की। विद्यालय के भौतिक विकास को लेकर भी योजना बनी तथा क्रियान्विति को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में अशोक कटारिया, प्रभुलाल जैन,मनोज कुमार समदानी, शुभम अग्रवाल, जयप्रकाश बंसल, भगवान लाल माली, शंकरलाल चावड़ा, गजेंद्र सिंह राजपूत, प्राथमिक शाला संस्था प्रधान तुलसीर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सोमवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

फतहनगर। 220 केवी जीएसएस कांकरोली में कार्य के चलते फतेहनगर क्षेत्र में सोमवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 तक बिजली बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के कनिष्ठ अभियंता के अनुसार रीको सनवाड़,रीको फतेहनगर,कच्ची बस्ती,चुंडावत खेड़ी,जोयडा लाइन, तालाब रोड,ओगना खेड़ा, मोरठ, मानखंड, भूमलावास, खरताना, जेवाणा, हनुमानपुरा, धनेरिया, पिपलिया, फलीचड़ा, हीरावास, गिरधारीपुरा की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। फतेहनगर सिटी व सनवाड़ सिटी की विद्युत आपूर्ति चालू रहेगी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नंदनी माता के आंगन में सजी दिव्य रासलीला, श्रद्धा-परंपरा और भावनाओं का अनुपम संगम

बडोदिया। वागड़ का पावागढ़ उपनाम से प्रसिद्ध नंदनी माता तीर्थ का पावन प्रांगण उस समय साक्षात् वैकुंठ सा प्रतीत हुआ, जब बुनकर समाज द्वारा आयोजित भव्य रासलीला में भगवान की समस्त दसों कलाओं की विधाओं का अत्यंत भावनात्मक और सजीव मंचन किया गया। मां नंदनी की साक्षी में कलाकारों ने जिस तन्मयता, श्रद्धा और आत्मसमर्पण भाव से रासलीला प्रस्तुत की, उसने उपस्थित हर श्रद्धालु के हृदय को छू लिया।रासलीला के यजमान रमणलाल पिता कालूजी बुनकर ने भावुक स्वर में बताया कि वर्षों की साधना और प्रतीक्षा के बाद नंदनी माता तीर्थ पर भगवान के समक्ष रास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं, बल्कि भगवान के चरणों में समाज की आस्था और समर्पण का भावपूर्ण अर्पण है।मुख्य कलाकार पन्नालाल ने बताया कि रासलीला का शुभारंभ पंच ऋषियों की वाणी से होता है, जिसके माध्यम से समस्त कल...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गांवों ओर गरीबों के विकास का आधार बनेगी वीबी जी राम जी : विधायक शांता देवी

मजदूरों को रोजगार और किसानों को राहत देने वाली ब्रह्मस्त्र साबित होगी वीबी जी राम जी : विधायक शांता देवी मल्लाड़ा में विधायक शांता देवी ने चौपाल लगाकर दी विकसित भारत जी राम जी योजना की जानकारी सलूंबर 8 फरवरी : विकसित भारत जी राम जी अधिनियम जनजागरण अभियान के तहत सलूंबर विधानसभा विधायक शांता देवी मीणा ने मल्लाड़ा में चौपाल लगाकर विकसित भारत जी राम जी योजना के बारे में श्रमिकों ओर किसानों को जानकारी दी ।विधायक शांता देवी मीणा ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना गांवों ओर गरीबों के विकास का आधार बनेगी । ये योजना किसानों को राहत देने वाली ओर मजदूरों को रोजगार की गारंटी देने वाली ब्रह्मस्त्र साबित होगी ।विधायक शांता देवी ने कांग्रेस को मजदूर ओर किसान विरोधी बताते हुए कहा कि कांग्रेस बोल रही मजदूरों का रोजगार छीन गया ,कांग्रेस की गणित गड़बड़ाई हुई है और झूठ के अलावा अब कुछ बचा नह...

Read More
फतहनगर - सनवाड

वार्षिक परीक्षा परिणाम 25 मार्च को जारी करने के निर्देश

बीकानेर। शिक्षा बोर्ड अजमेर की परीक्षा के अलावा स्कूल स्तरीय वार्षिक परीक्षा का परिणाम 25 मार्च को जारी किया जाएगा। पहले यह 16 मई को जारी करने की घोषणा की गई थी। शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि एक अप्रेल से शिक्षा सत्र शुरू करने की वजह से वार्षिक परीक्षा परिणाम 25 मार्च को जारी किया जाएगा। अन्य गतिविधियां शिविरा पंचांग के अनुसार संचालित होंगी। + ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सोमवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद

फतहनगर। रविवार को प्रस्तावित बिजली आपूर्ति बंद को स्थगित कर दिया गया है। संशोधित सूचना के अनुसार अब सोमवार को विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर मंडी: स्थिर रहे कृषि जिंसों के भाव

फतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति में शनिवार को खुली नीलामी के दौरान जिंसों के भाव में अधिक उतार चढ़ाव नहीं आया। शनिवार को खुली निलामी के अनुसार भाव इस प्रकार रहे : जिन्स/अनाज।       न्यूनतम।       उच्चतम। गेहूं              2450 - 2640 मक्का पीला हाईब्रीड  1375 - 1641 सरसों     4800      -      6415 ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रावल को मिली पीएचडी उपाधि

फतहनगर। मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय ने फतहनगर निवासी एवं फतहनगर-सनवाड नगरपालिका पार्षद गजेंद्र सिंह रावल को पीएचडी की उपाधि प्रदान की है। डॉ रावल ने अपना शोध कार्य दक्षिणी राजस्थान में आदिवासी और गैर-आदिवासी किसानों द्वारा कृषि इनपुट पर किए गए व्यय के तुलनात्मक अध्ययन विषय पर वाणिज्य महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता डॉ पीके सिंह के निर्देशन में पूर्ण किया। गौरतलब है कि डॉ रावल सुविवि में केंद्रीय छात्रसंघ उपाध्यक्ष भी रह चुके है और समाजसेवा और युवाओं से जुड़े विषयों पर सक्रिय रहते है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम: बच्चों ने देखा प्रधानमंत्री का लाइव कार्यक्रम 

  फतहनगर। दोनों शैक्षिक ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। टेलीविजन पर लाईव कार्यक्रम प्रसारित किया गया। विद्यार्थी केन्द्रित गतिविधियों  के तहत आयोजन किया गया। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के नवें संस्करण अंतर्गत शुक्रवार को आयोजित संवाद प्रातःकाल दस बजे से विभिन्न सोशल मिडियापर प्रसारित किया गया। मावली ब्लॉक के भीमल, मोरठ, आमली, गादोली, जावड़, फलीचड़ा, बोयणा, चंगेड़ी, खेमपुर, थामला, महात्मा गॉंधी राजकीय विद्यालय सनवाड़ सहित ब्लॉक के निजी एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों व राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लाईव प्रसारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। घासा ब्लॉक के धूणीमाता, महुड़ा, मांगथला, नऊवा, डबोक, पलाना कला, विजनवास, वारणी, नूरड़ा, माणकावास, सांगवा एवं महात्मा गॉंधी राजकीय विद्यालय घासा विद्यालयों सहित ब्लॉक के विद्यालयों में परीक्षा पे ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर मंडी: सरसों मे नरमी का रूख

फतहनगर। शुक्रवार को कृषि उपज मण्डी समिति फतहनगर में कृषि जिंसों की खुली निलामी के बाद सरसों के भावों में नरमी का रुख देखा गया। आज विभिन्न जिंसों के भाव इस प्रकार रहे: दिनांक 06-02-2026 जिन्स/अनाज।       न्यूनतम।       उच्चतम। गेहूं              2460 - 2611 मक्का पीला हाईब्रीड  . 1380 - 1645 सरसों     4650 -  6581 ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जेवाणा में बालिकाओं को बांटी साइकिलें

फतहनगर। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जेवाणा में शुक्रवार को कक्षा 9 की 20 छात्राओं को राज्य सरकार की  नि.शुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत साइकिलों का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य गंगा विजयवर्गीय ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच देवकिशन लोहार रहे। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट पंकज चौधरी, खरताना विद्यालय के प्रधानाचार्य शेरसिंह चौहान थे। साइकिलें पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिले नजर आए। इस दौरान मोहम्मद अशरफ मीर, डॉ. खेमराज कड़ेला, भजनलाल शर्मा, लक्ष्मी लाल जाट, सोनू कुमार, नेहा मीना, कैलाशचंद्र खटीक, कल्पेश चौबीसा, दिलीप त्रिपाठी, परसराम जाट, गिरीश पालीवाल सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शुभकामना समारोह: बोर्ड परीक्षार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने के बताए टिप्स

  फतहनगर। समीपवर्ती चंगेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बोर्ड परीक्षार्थियों का शुभकामना समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान मोहनलाल स्वर्णकार ने की। उप प्रधानाचार्य श्रीमती खुशनुमा बानो, व्याख्याता श्रीमती संतोष स्वामी मंचासीन थे। खुशनुमा बानो, संतोष स्वामी, हिमांशु वैष्णव आदि ने 10वीं एवं 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षार्थियों को अच्छे अंक प्राप्त करने के टिप्स बताएं। बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। अपने अनुभव शेयर किए। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षार्थियों का मुंह मीठा करवाते हुए उनका ऊपरने द्वारा स्वागत किया गया। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्रों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मधु मंडोवरा ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक प्रभु लाल रेगर, मधुबाला चाष्टा,श्रीमती आमना खातून, कर्णसिंह राणावत, सं...

Read More
फतहनगर - सनवाड

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने भारत की पहली सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का औपचारिक शुभांरभ किया

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में भारत की पहली सहकारिता-आधारित टैक्सी सेवा ‘भारत टैक्सी’ का औपचारिक शुभांरभ किया। इस अवसर पर केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर एवं श्री मुरलीधर मोहोल और सहकारिता सचिव डॉ. आशीष कुमार भूटानी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से आए 1,200 से अधिक “सारथियों” (ड्राइवर पार्टनर्स) ने भाग लिया, जो भारत टैक्सी के चालक सशक्तिकरण और सहकारी स्वामित्व आधारित मॉडल के प्रति व्यापक समर्थन को दर्शाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्र...

Read More