फतहनगर। लवीना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम, ओगना में बाल दिवस पर बाल अधिकार सप्ताह की शुरुआत संस्थान निदेशक की माता दाखु बाई ने गुब्बारा उड़ाकर की। बालको को विशेष भोजन कराया गया। वार्डन बंशीलाल द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन के बारे में बताया गया। द्वितीय दिवस को दीपावली पर्व पर बालको द्वारा रंगोली बना सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। कार्यकर्ता लक्ष्मी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। ...
Read MoreArchives
http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। समाजसेवी सवाईलाल पोखरना का आज निधन हो गया। भाजपा नेता पूर्व पालिका अध्यक्ष कल्याणसिंह पोखरना के जेष्ठ भ्राता सवाई लाल पोखरना तेरापंथ समाज के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं। कई वर्षों तक विद्या निकेतन विद्यालय के व्यवस्थापक के रूप में सेवाएं देते हुए उन्होंने संस्थान के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। 4 दिन पूर्व ही पोखरना अस्वस्थ हुए जिस पर उन्हें उदयपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान आज उन्होंने अंतिम सांस ली। जैसे ही नगर में पोखरना के देवलोक होने का समाचार आया शोक छा गया। दिवंगत पोखरना का अंतिम संस्कार कोरोना गाइडलाइन के अनुसार फतेह नगर के मोक्ष धाम पर किया जाएगा। पोखरना की पार्थिव देह उदयपुर अस्पताल से सीधे ही मोक्ष धाम पहुंचेगी।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। रविवार की शाम पालिका क्षेत्र के सनवाड़ कस्बा स्थित चारभुजा मंदिर पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत मंदिर परिसर में आदिवासी समुदाय के लिए चावल एवं चावले का अन्नकूट रखा गया जिसे भील समाज के लोगों ने परंपरागत तरीके से लूटा। इस अवसर पर प्रभु चारभुजा नाथ के समक्ष छप्पन भोग धराय गए। भोग के बाद आरती एवं प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर मंडल कमेटी के महावीर प्रसाद पाराशर ,बाबूलाल उनिया,नितिन सेठिया, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेश चपलोत,राजू उनिया,पूर्व पार्षद राधेश्याम शर्मा,सुनील कोठारी सहित समस्त कार्यकारिणी के सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। खैखरे के अवसर पर यहाँ के द्वारिकाधीश मंदिर में रविवार को छप्पन भोग का आयोजन किया गया। इस बार अन्नकूट स्थगित रखे जाने के बाद छप्पन भोग सीमित स्तर पर रखा गया । कोरोना के चलते गाइड लाईन का पालन किया गया। भील समाज के युवाओं ने चावल व चवले का अन्नकूट लूटा। थाली मांदल की थाप पर इन युवाओं ने मंदिर के मुख्य द्वार पर नृत्य किया। पुजारी सत्यनारायण पालीवाल व कमल नयन ने द्वारिकाधीश की आरती कर सेवा अर्पित की। आयोजन में नगर के श्रद्धालु भक्तों ने शिरकत की।
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। मौसम का मिजाज फतेह नगर क्षेत्र में बदल गया है। दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए तथा धूप छांव के बीच बारिश की बौछारें गिरी जिससे मौसम में ठंडक घुल गई। बारिश की बूंदे गिरने से मौसम के सर्द होने का अंदेशा है। वैसे भी इन दिनों सुबह शाम मौसम काफी ठंडा रहने लगा है। दिन में चटक धूप रहती है तथा शाम होते-होते मौसम में ठंडक घुल जाती है। रातें भी ठंडी होने लगी है। घरों में पंखे बंद हो गए हैं तथा उन्हें वस्त्र निकल आए हैं।
Read Moreफतहनगर। गोवर्धन पूजा परम्परागत तरीके से की गई। इस अवसर पर आज सुबह घरों के मुख्य द्वार के ठीक सामने महिलाओं ने गोबर से गोवर्धन बनाकर विधि विधान से पूजा की। ग्रामीण इलाकों में किसानों ने बैलों को नहला कर सींग पर रंग व शरीर पर मेहन्दी लगाई एवं आकर्षक मोड़ व बेड़ बांध कर गले में घंटियां पहनाई। यहां के श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में गौ सेवकों ने गौ सेवा की तथा गायों का पूजन इत्यादि किया। ...
Read Moreफतहनगर। देशभर में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर सरहद पर तैनात जवानों के सम्मान में दीपक जलाकर उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट की। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दीपक जलाते हुए अपनी बात ट्वीटर पर शेयर की। “दीपावली पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर देश की सुरक्षा के लिए सरहदों पर तैनात हमारे वीर जवानों के सम्मान में दिया जला कर उनका आभार व्यक्त किया। मैं हमारे सैनिकों के परिजनों को भी नमन करता हूं। यह राष्ट्र आपके त्याग और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा। उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री कैशवप्रसाद मौर्य ने कहा“ मैं मां भारती की सेवा में समर्पित सैनिकों एवं उनके परिजनों को नमन करता हूँ…यह राष्ट्र आपके त्याग और समर्पण का सदैव ऋणी रहेगा। ...
Read Moreफतहनगर। बाजार की मंदी से भले ही नगर का नया बाजार नहीं सजा हो लेकिन दीपावली का पर्व यहां उमंग उल्लास से मनाया गया। सुबह से ही बाजार में चहल-पहल रही लेकिन भीड़ भाड़ नहीं थी। नगर समेत आस-पास के गांवों से लोग आवश्यकता की वस्तुएं लेने आते रहे। शाम के समय लोगों ने शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन किया। लक्ष्मी पूजन रात्रि को भी किया गया। नया बाजार ,प्रताप चैराहा ,पुराना बाजार, उदयपुर रोड बाजार, बस स्टैंड आदि क्षेत्रों में दुकानदारों ने अपने स्तर पर सजावट की। मुख्य चैराहा पर पुलिस के जवान भी देखे गए जो कि आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए मुस्तैद नजर आए। ...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। दीपावली की शाम करीब 8:00 बजे समीपवर्ती बीका खेड़ा स्थित भवाल सिंथेटिक्स के फिनिशिंग विभाग की ऑटोकॉनर मशीनों में आग लग गई। संस्थान के कर्मचारियों ने अचानक लगी आग को संस्थान में ही उपलब्ध है संसाधनों से काबू पाया। 2 घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से मशीनें जल गई तथा काफी नुकसान पहुंचा।
Read Moreफतहनगर। दीपावली पर्व को लेकर प्रधानमंत्री ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होने सरहद पर देश की रक्षा के खातिर हर वक्त तैनात जवानों के परिवारजनों को भी नमन किया है। मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा“मैं आज आपके बीच प्रत्येक भारतवासी की शुभकामनाएं लेकर आया हूं, आपके लिए प्यार लेकर आया हूं, आशीष लेकर आया हूं।ळ मैं आज उन वीर माताओं-बहनों और बच्चों को भी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं, उनके त्याग को नमन करता हूं, जिनके अपने सरहद पर हैं। जवानों के त्याग और समर्पण को लेकर उन्होने कहा“सीमा पर रहकर आप जो त्याग करते हैं, तपस्या करते हैं, वो देश में एक विश्वास पैदा करता है। ये विश्वास होता है कि मिलकर बड़ी से बड़ी चुनौती का मुकाबला किया जा सकता है। ...
Read Moreफतहनगर। दीपावली पर्व पर बाजार में भीड़ भाड़ को देखते हुए कोरोना रोकथाम को लेकर पालिका के अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक के नेतृत्व में पालिका कर्मियों द्वारा मास्क वितरण किया गया। अधिशासी अधिकारी गणपतलाल खटीक ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ द्वारा कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को रोकने हेतु कोरोना जन जागरूकता अभियान के तहत कनिष्ठ अभियंता शैलेंद्र आजाद व सहायक राजस्व निरीक्षक प्रकाश लाल डांगी द्वारा फतहनगर मेन बाजार में त्यौेहारी पर्व के कारण बढ़ी भीड़ को देखते हुए सब्जी मंडी क्षेत्र में तथा बाजार में व्यापारी वर्ग को बिना मास्क वस्तु बेचने व बिना मास्क लगाए हुए खरीददारों को वस्तु नहीं देने हेतु पाबंद किया गया। सब्जी मंडी व प्रतिष्ठानों पर मास्क वितरित किए तथा प्रतिदिन मास्क पहन कर कोरोना से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया गया।
Read Moreफतहनगर। मित्र मण्डल सनवाड़ की ओर से जरूरतमंदों के लिए दीपावली पर मिठाई का वितरण किया जाएगा। मित्र मण्डल के राजेश चपलोत ने बताया कि पिछले छह वर्ष से मित्र मण्डल सनवाड़ के युवा सदस्य दीपावली पर जरूरतमंदों के घर पर मिठाई पहुंचा रहे हैं। इस बार भी मिठाई के 500 पैकेट तैयार करवाए गए हैं जिन्हें दीपोत्सव पर जरूरतमंदों के घरों पर प्रदान कर उन्हें दीपावली व नव वर्ष की शुभकामनाएं दी जाएगी। इस कार्य को करने के लिए मित्र मण्डल के युवा तत्पर रहते हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां के बाजार में खाद्य वस्तुओं के सैंपल भी लिए गए। सैंपल लिए जाने के दौरान लोगों में खासा कौतूहल रहा। सैंपलिंग लेने आए दल के अधिकारी के अनुसार यह सतत् प्रक्रिया है।
Read Moreफतहनगर.नगर के तिरुपति रॉयल कॉटन स्लीपवैल शोरूम पर गद्दों तकियों एवं बेडशीट की बिक्री कोरोना काल के बाद अच्छी रही। गद्दे पर 50 प्रतिशत की छूट दी गयी और कोरोना वायरस से बचने के लिए ग्राहकों ने एंटीवायरल बेडशीट की अच्छी खासी खरीदी की। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टनसिंग रखी गयी और ग्राहकों को आकर्षक डिस्काउंट और फ्री पिलो एवं टॉवल दिए गए। बाजार में बर्तन व्यवसायी,ज्वैलर्स,कपड़ा व्यवसायी,मिठाई काउंटर,वाहन विक्रेताओं की दुकानों पर ग्राहकी देखी गई। बाजार में भी चहल पहल अच्छी रही। ...
Read Moreउदयपुर। पुजारी श्री लक्ष्मी लाल गमेती के अनुसार नीम के पेड़ से माताजी प्रकट हुई थी इसलिए नीमच माताजी नाम पड़ा है। श्री नीमच माताजी के श्री चरणों से देवाली ग्राम की महिलाओं द्वारा पूजन कर खुदाई कर मिट्टी को घर ले जाकर स्वास्तिक बना पूजन किया जाता है। महिलाओं द्वारा बताया गया कि वे प्रारंभ से धनतेरस के दिन सुबह यहां से मिट्टी ले जाती है। वे इस मिट्टी को धन ले जाना बोलती है। मान्यता है कि इससे घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। महिलाओं द्वारा पत्थर से घर बनाने की मान्यता भी है। कहा जाता है इससे जिसके मकान नहीं हो उसका मकान बन जाता है। प्रातः व सायंकाल की मां की आरती पूरे फतहसागर पर गुजती हुई वातावरण को देवमय बना देती है। ...
Read Moreफतहनगर। यहां के महावीर अम्बेश गुरू पी.जी.काॅलेज में आज “असमानता और समेकित विकास विषयक वेबीनार का आयोजन किया गया जिसके मुख्य वक्ता हरदेव जोशी पत्रकारिता विश्व विद्यालय जयपुर के अधिष्ठाता डाॅ.मनोज लोढ़ा, समाजशास्त्र राजकीय कन्या महाविद्यालय कोटा के सह आचार्य डाॅ.टी.एन.दुबे, राजनीति विज्ञान विद्याभवन रूरल इन्स्टिट्यूट उदयपुर के विभागाध्यक्ष डाॅ. मनोज राजगुरू रहे। वेबिनार की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ. ललित कुमावत ने की। वेबिनार में अपने वक्तव्य में डाॅ.मनोज लोढ़ा ने कहा कि असमानता सदैव विकास का मार्ग अवरूद्ध करती रही है। भारत जैसे विकासशील देशों में इस प्रकार की असमानता हर स्तर पर व्याप्त है और ये स्वाभाविक भी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा नीति में इस असमानता को दूर करने का प्रयास किया गया है। इसके द्वारा क्षेत्रीय भाषा में प्राथमिक शिक्षा बुनियादी शिक्षा तथा निम्न व...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। ओवरब्रिज निर्माण कार्य के चलते किए गए डायवर्जन के कारण राणावतों की सादड़ी के लोग परेशान हो गए हैं। हाइवे से गुजरने वाला ट्राफिक इन दिनों फतहनगर के बाजार से होकर गुजर रहा है। प्रताप चैराहा पर अंडरपास से अभी आवागमन शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में छोटे चार पहिया वाहन आवरीमाता शक्तिपीठ के रास्ते से मालियों के मकान के समीप अंडर पास से गुजर रहे हैं। बड़े वाहन राणावतांें की सादड़ी बस स्टॉप के समीप बने अंडरब्रिज से गुजर रहे हैं। ऐसे वाहन जो भारी होने के साथ ही छत पर अधिक ऊंचाई तक माल भरकर आ रहे हैं वे अंडरब्रिज से भी नहीं गुजर पा रहे हैं। ऐसे में ये वाहन राणावतों की सादड़ी गांव से होते हुए कांकरवा के समीप हाईवे पर निकल रहे हैं। गांव से गुजरने के कारण अब तक आधा दर्जन से भी अधिक घरों की बिजली की सर्विस लाइने एवं मीटर टूट चुके हैं। इससे ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान क
Read Moreफतहनगर। हिन्दुस्तान स्काउट गाइड मुख्यालय उदयपुर द्वारा नगरपालिका के तत्वावधान में यहां के प्रताप चैराहा पर स्काउट गाइड द्वारा रंगोली सजा कर कोरोना जागरूकता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कोरोना महामारी के दौरान कार्य करने वाले योद्धाओं का सम्मान भी किया गया। रोवर लीडर अंकित सिंह गुहिल को भैरूसिंह राजपूत ने मास्क तथा सैनिटाइजर जन जागरूकता में वितरण करने के लिए भेंट किए। प्रताप चैराहा पर राह से गुजरने वाले लोगों को जागरूकता के तहत मास्क पहनने को प्रेरित भी किया। रंगोली का निर्माण स्काउट बालकों द्वारा किया गया। ...
Read Moreफतहनगर(प्रातःकाल संवाददाता)। संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत की दीपावली भू अलंकरण प्रतियोगिता online होगी। संस्कार भारत के प्रान्तीय महामंत्री अरूण कुमार शर्मा के अनुसार कोरोना महामारी के कारण इस बार दीपावली उत्सव सार्वजनिक रूप से आयोजित नहीं हो पा रहा है किन्तु इस परिस्थिति में भी उत्सव को भव्यता प्रदान करने के लिए संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत द्वारा ऑनलाइन दीपावली भू अलंकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार प्रतियोगिता में चित्तौड़ प्रांत की सभी इकाईयों की भागीदारी रहेगी। इसमें अपने अपने घरों में सुन्दर भू अलंकरण बनाये (मांडना,रंगोली,अल्पना आदि)। इसमें दीपावली 2020 अवश्य लिखें। भू अलंकरण बनाते हुए की 2 मिनट की वीडियो तैयार कर Mail:sbchittor@gmail.com पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी के साथ अपलोड करना है। वीडियो 1 मिनट से 2 मिनट का ही हो। अपने पूर्ण भू अलंकरण का फोटोग्रा...
Read Morehttp://www.fatehnagarnews.com फतहनगर। राजस्थानी सिने कलाकार राज जांगिड़ ने राजस्थानी कला और कलाकारों का सपोर्ट करने को कहा है। जांगिड़ ने कहा 2021 में नये साल के आगाज के साथ उनकी रिलीज के लिए तैयार अलग अलग मुख्य किरदारों से सजी एक से बढ़कर एक सामाजिक फिल्में जो आपको मनोरंजन के साथ साथ समाज में जागरूकता का संदेश भी देगी जो सिनेमाओ में प्रदर्शित होने को बेताब है। खुशखबरी यह भी है की दो फिल्में नई एक्शन व काॅमेडी तथा देशभक्ति से ओतप्रोत संगीतमय “सन ऑफ राजस्थान“ अप्रेल में व संदेशप्रद एवं गीत संगीत से सजी “घूँघट“ का निर्माण जनवरी में शुरू होंगा। अशोकसिंह शक्तावत द्वारा निर्मित व रमेश मोदी के निर्देशन में बनी एक्शन से भरपूर “रूपकँवर“, अशोक बाफना और प्रकाश जोशी द्वारा निर्मित रमेश मोदी के निर्देशन में बनी “थाने काजळियों बणाळू“, रामपाल काल्या द्वारा निर्मित और कुमार आचार्य के निर्देशन में बनकर तैया
Read Moreफतहनगर। धनतेरस से ही यहां के द्वारिकाधीश मंदिर में पांच दिवसीय दीपोत्सव शुरू होगा लेकिन पहली बार कोरोना के कारण गोवर्धन पूजा के दिन होने वाला अन्नकूट महोत्सव नहीं होगा। इस सम्बन्ध में आज द्धारिकाधीश मंदिर मण्डल की बैठक मंदिर परिसर में आयोजित की गई जिसमे सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि इस बार विपरित परिस्थितियों के चलते अन्नकूट महोत्सव स्थगित रखा जाए। ज्ञातव्य है कि वर्षों से चली आ रही इस परम्परा के दौरान 3-4हजार लोग इस कार्यक्रम में शामिल होते हैं। आज की बैठक में मंदिर मण्डल के शैलेष पालीवाल, परसराम सोनी,सत्यनरायण अग्रवाल, नरेश बंसल,रमेशचन्द्र अग्रवाल,कपिल अग्रवाल,अशोक पालीवाल,करणसिंह गौड सहित अन्य लोग शामिल थे।
Read More