फतहनगर। किसान आंदोलन के तहत भारत बंद का फतहनगर में कहीं भी असर देखने को नहीं मिला। यहां सुबह ही आम दिनों की भांति ही बाजार खुले तथा काम काज हुआ। कहीं भी बाजार को बंद करवाने के नजारे देखने को नहीं मिले। सुबह जरूर व्यापारी दुकाने खोलने को लेकर असमंजस में थे लेकिन धीरे-धीरे सभी बाजार खुल गए। सामान्य दिनों की भांति ही लोग बाजार में आए तथा खरीददारी की। गांवों से खरीददारी करने के लिए आने वाले लोगों ने भी बंद की जानकारी लेकर ही फतहनगर आना मुनासिब समझा।
Read MoreArchives
विधायक की गैर मौजूदगी को भाजपा की हार का बता रहे कारण फतहनगर। विधानसभा चुनावों के दौरान विधायक धर्मनारायण जोशी 28500 मतों से जीते थे वहीं लोकसभा चुनावों में सी.पी.जोशी को 90 हजार से भी अधिक मतों की लीड मावली विधानसभा क्षेत्र से मिली थी। इसके बाद ऐसा क्या हो गया कि मावली में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ गया। मावली पंचायत समिति चुनाव में प्रधान का पद सामान्य वर्ग से होने के चलते भाजपा के विधायक दावेदार चन्द्रगुप्तसिंह चैहान भी जेवाणा-लोपड़ा से चुनाव लड़े लेकिन वे भी मावली के पूर्व सरपंच मोहनलाल जाट के सामने अपनी हार को नहीं बचा पाए। कारण जो भी रहे हों लेकिन मावली में लोग इस बार हार के लिए क्षेत्रीय विधायक धर्मनारायण जोशी की अनुपस्थिति एवं अंतिम समय में मैदान में आने को गिना रहे हैं। कांग्रेस का चुनावी प्रबन्धन भाजपा के मुकाबले कई मायनों में बेहतर था जबकि भाजपा का चुनावी प्रबन्धन कहीं भ...
Read Moreदिल्ली। जहां एक ओर कृषि कानूनों को लेकर भारत बंद किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर इस कानून का समर्थन करने के लिए कई किसान संगठन आगे भी आए हैं। कृषि कानूनों का समर्थन करने के लिए कल मुख्य रूप से हरियाणा के 20 किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिला। कृषि कानूनों की सार्थकता और उससे किसानों को होने वाले फायदों को लेकर सोशल मीडिया पर सामग्री जमकर वायरल की जा रही है। आंदोलन करने वालों का दोहरा चरित्र इसके जरिए उजागर किया जा रहा है।
Read Moreफतहनगर। भारत बंद के समर्थन में यहां की कृषि उपज मण्डी समिति में मंगलवार को निलामी कारोबार नहीं होगा। मण्डी सचिव के अनुसार व्यापारियों ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया है जिसके अनुसार 8दिसम्बर को भारत बन्द के समर्थन में मण्डी प्रांगण में नियमन कार्य पूर्णतया बन्द रहेगा। किसानों से अनुरोध किया गया है कि मंगलवार को वे अपनी उपज लेकर नहीं आवें। बुधवार को पुनः निलामी कारोबार शुरू हो जाएगा। साथ ही किसानों से अनुरोध किया गया है कि कृषि जिन्सों के वाहनों को चैक पोस्ट पर प्रातः 06ः00 बजे से 10ः00 बजे तक ही प्रवेश दिया जावेगा, निर्धारित समय पश्चात मण्डी गेट बन्द कर दिया जावेगा।
Read Moreफतहनगर(विकास चावड़ा)। मतगणना शुरू होने में कुछ ही वक्त शेष रहते लोगों की उत्सुकता बढ़ने लगी है। वहीं उम्मीदवारों की धड़कनें बढ़ गई है। गत दिनों हुए पंचायत चुनाव के परिणाम जानने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इंतजार की घड़ियां अब खत्म होने जा रही है। मंगलवार को पंचायत समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों के चुनाव का परिणाम आना है। मतगणना का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है,वैसे ही उम्मीदवारों का दिल धड़कने लगा है। मावली पंचायत समिति क्षेत्र में 1 दिसम्बर को मतदान के बाद से ही कांग्रेस के उम्मीद्वार बाड़ाबंदी में हैं। मंगलवार को मतगणना के बाद तय हो जाएगा कि किस पार्टी का प्रधान बनेगा। हालांकि दोनों दल कांग्रेस व भाजपा के नेता अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। उधर मतदान के बाद लोगों में चर्चा का बाजार गर्म है तथा लोग मावली पंचायत समिति में कांग्रेस का पलड़ा भारी बता रहे हैं। विगत कई चुनावों मे...
Read Moreफतहनगर। पूर्व सांसद एवं राजसमंद विधायक श्रीमती किरण महेश्वरी के असामयिक निधन पर मावली तहसील के इंटाली में श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम महेश्वरी सदन में आयोजित किया गया जहां पर ग्रामीणों ने कोरोना गाइड लाइन की पालना करते हुए माहेश्वरी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धसुमन अर्पित किए। इस अवसर पर 2 मिनट का मौन भी रखा। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जगदीश चंद्र मूंदड़ा,श्यामसुंदर जणवा, गणेशलाल टेलर,शंभूलाल टेलर,राजमल अजमेरा,सरपंच प्रतिनिधि भरत मेनारिया, मधुसूदन पारीक, ओमप्रकाश सोनी, शांतिलाल आमेटा, शिव भारती, दिनेश अजमेरा, गिरधारी लाल अजमेरा, पूनम चंद चैधरी सहित कई ग्रामवासी उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर। बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान अध्यक्ष देवीलाल चावड़ा (फतहनगर) को अखिल भारतीय बंजारा सेना का राजस्थान प्रदेश सहमंत्री मनोनीत किया गया है। उक्त मनोनयन सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी करतारसिंह मुछाल ने किया। इस मनोनयन पर बामणिया बंजारा समाज सेवा संस्थान ने प्रदेश प्रभारी का आभार एवं हर्ष व्यक्त किया है। ...
Read Moreमावली। क्षेत्र में राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ के तत्वावधान में रविवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक एवं ब्लॉक अध्यक्ष लालाराम मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संघ के प्रांतीय महामंत्री खेमराज कड़ेला थे। इस अवसर पर भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। सभी शिक्षकों एवं ग्रामीणों ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर को याद किया तथा बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता खेमराज कड़ेला ने कहा कि हरदिल के अजीज महापुरूष डॉ. अम्बेडकर की जीवनी वर्तमान पीढी हेतु प्रेरणादायी हैै। उनके जीवन मूल्यों को युवाओं को अपने जीवन में अंगीकृत करना चाहिए। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्यामलाल भील, विष्णु कुमार, शांतिलाल, देवकिशन, रामचन्द्र, माला रेबारी, भरत सालवी, जगदीश, ...
Read Moreफतहनगर। मावली उपखण्ड मुख्यालय के चमनपुरा स्थित निर्माणाधीन बाबाराम देव जी के मन्दिर प्रांगण में रविवार को डॉ.भीमराव अंबेडकर की 65 वी परिनिर्वाण तिथि पर उनको श्रदांजलि दी गई। इस अवसर बाहर से आये अतिथियों ने उनकी तस्वीर पर द्वीप एवं पुष्प अर्पित किये। इस दौरान मावली के सरपंच हेमेंद्र जाट भी कार्यक्रम में शामिल हुए। राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश वरिष्ठ मंत्री सुरेश कुमार देशबंधु ने इस अवसर पर कहा कि डॉ.भीमराव अम्बेडकर के बताए गये आदर्शों को हमें आत्मसात करने की आवश्यकता है। आज के बालक का सर्वांगीण विकास शिक्षा से ही संभव है। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष शशि कपूर मीणा,पूर्व वार्ड पंच विनोद रेगर,मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष भवानी शंकर बोरीवाल, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश गुसर,मेवाड़ रेगर समाज सुधार समिति के सचिव खुबीलाल रेगर,भील समाज के रमेशच...
Read Moreफतहनगर। यहां कृषि उपज मंडी के समीप स्थित सिद्ध हनुमान मंदिर पर बालाजी के समक्ष 56 भोग धराया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित ओम प्रकाश शर्मा द्वारा बालाजी की आंगी की गई। बालाजी की प्रतिमा को सज्जित कर महा आरती की गई। कोरोना गाइडलाइन के अनुसार भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। नगर में अब तक द्वारिकाधीश मंदिर एवं अखाड़ा मंदिर पर छप्पन भोग के आयोजन हो चुके हैं।
Read Moreफतहनगर। खैंखरा के अवसर पर शुरू हुए अन्नकूटोत्सव के तहत सोमवार की शाम आंवला नवमी पर यहां के अखाड़ा मंदिर पर छप्पनभोग का आयोजन किया गया। मंदिर मण्डल के तत्वावधान में आयोजित अन्नकूट के तहत छप्पनभोग के लिए रविवार सुबह व्यजंन तैयार किए गए। कोरोना के चलते यहां भी महज प्रभु के समक्ष छप्पनभोग ही सजा। इसके लिए प्रभु के निज मंदिर के सामने ही भगवान सत्यनारायण की झांकी सजी तथा छप्पनभोग धराया गया। छप्पनभोग सजने के बाद महन्त रामचन्द्रदास द्वारा सायं सवा सात बजे महा आरती की गयी। आरती के बाद छप्पनभोग का प्रसाद वितरण किया गया। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार गिनती के लोग ही प्रभु की आरती एवं छप्पनभोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मंदिर की विद्युतसज्जा की गई। यहां प्रति वर्ष आंवला नवमी के अवसर पर 35-40 क्विंटल सब्जी का अन्नकूट भी वितरण होता आया है लेकिन इस बार सब्जी का अन्नकूट स्थगित रख कर छप्पनभोग की परम्...
Read Moreफतहनगर। दीपावली के अवसर पर पांच दिनों तक विविध धार्मिक मनोरथ आयोजन के बाद आज रविवार को यहां कें द्वारिकाधीश मंदिर पर ठाकुरजी का गोपाष्टमी के तहत ग्वाल बाल मनोरथ किया गया। प्रातः मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं सहायक कमल नयन पालीवाल द्वारा ठाकुरजी को ग्वाल वेशभूषा धारण करवा सिर पर मोर पंख,गले में स्वर्ण माला,श्रीमुख पर बांसुरी सुशोभित नयनाभिराम श्रृंगार के साथ विराजित किया गया। नवनीत प्रियाजी के संग विराजित ठाकुरजी के इर्द गिर्द ग्वालें एवं गौ चारण का मनोरथ दर्शाया गया। गोपाष्टमी होने से भक्तों का दिन भर दर्शनों के लिए आना जाना लगा रहा। कीर्तनकारों ने शाम के समय कीर्तन कर ठाकुरजी के ग्वाल स्वरूप को लुभाने का यत्न किया। सायं सवा सात बजे आरती की गई तथा लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शयन तक श्रद्धालुगण प्रभुश्री के ग्वाल बाल दर्शनों को आते रहे। इसी प्रकार से अखाड़ा मंदिर पर भी प्रभु सत्यन...
Read Moreफतहनगर। रात के समय ठण्ड बढ़ चली है जबकि आज दिन भर सूर्य और बादलों की लुकाछिपी चलती रही। सुबह से शाम तक सर्द हवाएं चली जिससे दिन में भी ठिठुरन रही। रात के समय पारा गिरने के कारण सुबह वाहनों एवं मकानों की छतों पर ओस की बूंदे जम गई तथा सूर्योदय के साथ ही पिघली ओस की बूंदों से पानी टपकने लगा। ठिठुरन के चलते लोग अलाप तापते देखे गए। बाजार में भी आवाजाही कम रही तथा जल्द ही लोग रजाईयों में जा दुबके। ...
Read Moreफतहनगर। चार माह से चल रहे मनसा महादेव के व्रत का गुरुवार को उद्यापन किया गया। चार माह के व्रत पूर्ण होने पर व्रतधारियों ने यहां के अखाड़ा स्थित मंशा महादेव मंदिर में उद्यापन किया। महादेव का अभिषेक किया गया तथा श्रृंगार कर श्रद्धालुओं ने कथा श्रवण की एवं चूरमे के प्रसाद का भोग लगा आरती कर वितरण किया। नगर के विभिन्न शिवालयों पर भी उद्यापन के तहत धार्मिक अनुष्ठान किए गए। ईंटाली के अखाड़ा स्थित मंदिर में भी ग्रामीण महिलाओं ने अपने व्रत का उद्यापन किया। निकटस्थ सनवाड़,चंगेड़ी, राणावतों की सादड़ी,वासनी माफी में भी महिलाओं ने शिवालयों पर पहुंच कर विधि विधान से अपने व्रत का उद्यापन किया। उद्यापन के चलते शिवालयों में आज दिन भर रेलमपेल रही। ...
Read Moreफतहनगर। श्री जैन श्वैताम्बर मूर्तिपूजक संघ फतहनगर की ओर से पालिका क्षेत्र की दो गौ शालाओं को 35-35 हजार की राशि के चेक प्रदान किए गए। संघ अध्यक्ष अशोक कटारिया एवं मंत्री चंचल महात्मा ने आज फतहनगर श्री कृष्ण महावीर गौ शाला अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल एवं श्री महावीर गोपाल गौ शाला सनवाड़ अध्यक्ष कुन्दनमल सेठिया को चेक सुपुर्द किए। इस अवसर पर समाजसेवी नीतिन सेठिया,मांगीलाल बड़ालमिया व राजेश पालीवाल भी उपस्थित थे। ...
Read Moreफतहनगर पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस के उम्मीद्वार अपने-अपने क्षेत्र में सघन जन सम्पर्क पर हैं। अब तक दोनों ही पार्टियों की ओर से कोई बड़ा नेता सभा करने नहीं आया है तथा प्रत्याशी भी डोर टू डोर सम्पर्क को ही तव्वजो दे रहे हैं। पार्टी संगठन से वर्षों तक जुड़े रहे वरिष्ठ भाजपा नेता चन्द्रगुप्तसिंह चैहान पहली बार चुनावी मैदान में हैं। चैहान जेवाणा-लोपड़ा पंचायत समिति सीट वार्ड 22 से भाजपा प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस के मोहनलाल जाट के सामने हैं। चैहान का इस क्षेत्र में होल्ड भी है तथा वे सघन जन सम्पर्क में लगे हैं। सेवा निवृत्त शिक्षक नेता भोमसिंह चुण्डावत भी चंगेड़ी-बड़गांव पंचायत समिति वार्ड 19 से भाजपा के टिकिट पर मैदान में हैं। चुण्डावत का सामना कांग्रेस के हरीश जाट से हैं। चुण्डावत की पत्नी श्रीमती दयाल कंुवर बड़गांव से सरपंच भी रह चुकी है। फतहनगर के निकट मोरठ-खरतांणा पंचायत समिति ...
Read Moreफतहनगर। उदयपुर जिले की मावली तहसील की ईन्टाली ग्राम पंचायत की फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसाइटी एवं श्री कल्याणेश्वरी चेरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में मोबाइल लिंक से राष्ट्रीय गोल्ड टेलेंट मेहंदी प्रतियोगिता सम्पन्न हुई जिसमें 19 का प्लेटिनम गोल्ड मेहंदी एंबेसेडर रत्न शिरोमणि में चयन किया गया। फास्टर के निदेशक ललित नारायण आमेटा के अनुसार डिजिटल माध्यम से आनलाईन नेशनल गोल्ड टैलेंट मेहंदी प्रतियोगिता की अध्यक्षता संस्था के मुख्य संरक्षक बसंत कुमार त्रिपाठी ने की जबकि मुख्य अतिथि डा.अल्पना देशपांडे राष्ट्रीय सेवा योजना बालिका कार्यक्रम अधिकारी डॉ.खुबचंद बघेल शासकीय स्नातोकोत्तर महाविद्यालय भिलाई 3 छत्तीसगढ़ से एवं डा. सुमन अजमेरा विकास अधिकारी सहाड़ा (भीलवाड़ा) और सोनु जीनगर कृषि पर्यवेक्षक ईन्टाली ने डिजिटल माध्यम से भूमिका निभाई। डिजिटल माध्यम के कार्यक्रम संयोजक गिरीश आमेटा के अनुसार प...
Read Moreमेवाड़ तेरापंथ जैन कॉन्फ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष सवाईलाल पोखरना की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन
फतहनगर। मेवाड़ तेरापंथ जैन कॉन्फ्रेंस के पूर्व अध्यक्ष सवाईलाल पोखरना की पार्थिव देह आज शाम जनता काॅलोनी स्थित मोक्षधाम पर पंचतत्व में विलीन हो गई। पोखरना की देह को परिवारजनों ने अग्नि दी। कोरोना गाइड लाइन के अनुसार ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में परिवारजन एवं नजदीकी लोग ही शामिल हुए। पोखरना गत दिनों अस्वस्थ हुए थे तथा उन्हें उदयपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आज निधन का दुखद समाचार आने के बाद नगर में शोक छा गया। लोगों ने सोशल मीडिया पर उनको श्रद्धांजलि देते हुए लोगों तक यह दुःखद खबर पहुंचाई। स्व.पोखरना आचार्य श्री तुलसी एवं आचार्य श्री महाप्रज्ञ के बहुत ही निकट थे। इस कारण आचार्य महाश्रमण जी व संघ के अन्य सन्त-सतियों सहित श्रावक समुदाय में उनका बहुत सम्मान था। भारतीय शिक्षा प्रचार समिति उदयपुर के अधीन संचालित विद्यानिकेतन विद्यालय के भौतिक विकास में पो...
Read Moreफतहनगर। दीपावली पर्व को लेकर महिलाओं ने धनतेरस व दीपावली के अवसर पर घरों के बाहर भू अलंकरण किया। विविध रंगों का उपयोग करते हुए कई जगह आकर्षक रंगोली निर्मित की गई। रंगोली के साथ ही घरों के बाहर एवं दहलीज समेत घरों की मुंडेर पर कतारबद्ध जलाए गए दीयों ने अयोध्या में राम के आगमन की याद को ताजा कर दिया। दीपोत्सव पर अपने आवास को सज्जित करने में गृहणियों ने कोई कोर कसर नहीं रखी। सजावट की सारी वस्तुएं मंहगी होने के बावजूद महिलाओं का उत्साह कम नहीं था। युवतियां काफी उत्साही रही तथा पूरे मनोयोग से रंगोली में अपने मन के भावों को व्यक्त किया। ...
Read Moreफतहनगर। चंदनबाला महिला मंडल द्वारा नव वर्ष के अवसर पर रविवार को मान गुरू सेवा संस्थान नाथद्वारा मे महाश्रमण,प्रवर्तक भोलेबाबा परम पुज्य गुरूदेव श्री मदनमुनिजी म.सा. के महामंगलकारी मांगलिक के पश्चात चंदनबाला महिला मंडल संयुक्त मेवाड की अध्यक्षा पुष्पा सिसोदिया,उपाध्यक्ष कमला वागरेचा,महामंत्री रीना कोठारी,नाथद्वारा मंडल की पदाधिकारी आदि द्वारा परम पुज्य गुरूदेव श्री सौभाग्य मुनिजी म.सा. द्वारा रचित वह अंतर्दिप जलाओ कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष इन्दरमल बडाला, महामंत्री लक्ष्मीलाल बडाला (अध्यक्ष राजस्थान जैन काॅन्फ्रेंस), कोषाध्यक्ष नंदलाल रायसोनी, अंबालाल लोढा अध्यक्ष सकल जैन समाज नाथद्वारा, लालचंद बंबोरी, संपत लोढा, लोकेश धाकड महामंत्री राजस्थान जैन क्रांफेस,दिलीप लोढा,ख्यालीलाल जैन सहित सैकडो गुरु भक्त व सुश्राविकाएं मौजुद थे। ...
Read More