फतहनगर - सनवाड

कुंभलगढ़ विनायक को नूतने सोनी परिवार कल करेगा कुंभलगढ़ के लिए कूच, शताधिक वाहनों में होगें 1000 गणेश भक्त

फतहनगर। नगर के प्रमुख व्यवसायी एवं नगर में गणेश महोत्सव के संस्थापक गणपतलाल स्वर्णकार नगरवासियों के साथ शनिवार की सुबह विनायक नूतने कुंभलगढ़ के लिए कूच करेंगे। सोनी के अनुसार 38वें साल इस बार भी शताधिक वाहनों के जत्थे के साथ 1000 भक्तों के कंुभलगढ़ पहुंचने का अनुमान है। सभी वाहन सुबह 7बजे द्वारिकाधीश मंदिर मैन चैराहा से रवाना होंगे। कुंभलगढ़ पहुंच कर प्रसादी का कार्यक्रम होगा तथा विनायक की पूजा अर्चना के बाद पूजित प्रतिमाएं फतहनगर लायी जाएगी। इस कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि एवं शासकीय अधिकारी भी पहुंचेगें।कुंभलगढ़ दुर्ग में स्थापत्य कला से 1443 में महाराणा ने बनवाया गणेशजी का मंदिरः ऐतिहासिक कुंभलगढ़ दुर्ग पर स्थापत्य कला से तैयार मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान है। हालांकि यह मंदिर पूरे साल बंद ही रहता है, लेकिन गणेश चतुर्थी के दिन फतहनगर से सोनी परिवार यहां कई सालों से आ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

लदानी में गवरी नृत्य देखने उमड़ी भीड़,डेढ़ दशक के बाद हुआ गवरी का आयोजन

फतहनगर। लदानी में करीब डेढ़ दशक के बाद बुधवार को गवरी नृत्य का आयोजन किया गया। इस आयोजन को देखने गांव सहित आस पास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि वैसे तो अन्य गाँवों की गवरी नृत्य लदानी में होते रहे हैं लेकिन इस बार लदानी गाँव की गवरी हो इसकी सभी की प्रबल इच्छा थी। इसी को लेकर इस बार अच्छी तैयारी से गवरी का आयोजन किया गया। लदानी गाँव के सभी देवी देवताओं से आशीर्वाद लेने के पश्चात ही गवरी नृत्य का शुभारंभ किया गया। लदानी गोस्वामी परिवार के द्वारा मठ से गवरी हेतु परंपरा अनुसार भगवा दिया गया। लदानी के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों,मंदिरों के परिसर में गवरी नृत्य किया जा रहा है। गाँव के प्रमुख स्थलों, अन्य गाँवों में भी मांग व आग्रह के आधार पर गवरी नृत्य किया जाता है। लदानी गाँव की बहन बेटियों के ससुराल में बुलावे के आधार पर गवरी नृत्य किया जावेगा। आज लदानी श्री च...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रीकृष्ण जन्माष्टमीः अखाड़ा मंदिर पर मटकी फोड़ ने किया रोमांचित, आधी रात गूंजा हाथी घोड़ा पालकी,जै कन्हैयालाल की

फतहनगर। यहां के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर शाम 7 बजे भजन कीर्तन प्रारंभ हुए। भक्तों की भीड़ लगी रही। मंदिर में विविध झांकियां सजी। जन्मोत्सव तक कीर्तन होते रहे। रात ठीक 12 बजे जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के पुजारी सत्यनारायण पालीवाल एवं कमलनयन पालीवाल ने कान्हा को लाड लड़ाए। कान्हा के हाथों में विभिन्न प्रकार के खिलौने थमाए गए तथा हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की के नारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। जन्मोत्सव के बाद महा आरती की गई तत्पश्चात पंजीरी का प्रसाद वितरण किया गया। इधर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन किए गए। यहां के अखाड़ा मंदिर पर मटकी फोड़ का आयोजन किया गया। मटकी फोड़ कार्यक्रम ने लोगों को खूब रोमांचित किया। खूब गुलाल उड़ी तथा युवाओं की टोली ने मटकी फोड़ी। इसके बाद मध्यरात...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कृष्ण जन्मोत्सव पर नन्हें बच्चों ने धरे नाना रूप, बाल क्रीड़ाओं ने खूब लुभाया 

फतहनगर. गुलाब ग्लोरी स्कूल  में शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें नन्हे मुन्ने बालक बालिकाएं राधा, कृष्ण, सुदामा आदि बनकर आए! कृष्ण जन्मोत्सव पर बालिक बालिकाओं द्वारा मन भावन नृत्य प्रस्तुत किए गए जिसमें नंद बाबा, मां यशोदा, भगवान कृष्ण द्वारा शेषनाग पर नृत्य करना, द्रोपदी चीर हरण में द्रोपदी की रक्षा करना आदि नृत्य के साथ विभिन्न झांकियां बनाई गई ! कृष्ण को झूले में झुलाया गया ! संस्था की डायरेक्टर अनीता अग्रवाल ने बताया कि प्रभु श्री कृष्ण के जीवन से हमें सीख लेते हुए उनके द्वारा दिए गए उपदेशों को जीवन में अनुसरण करना चाहिए! भगवान ने विकट परिस्थिति होते हुए मानव कल्याण के लिए भगवत गीता की रचना की जो कि कलयुग में एकमात्र मोक्ष प्राप्ति का साधन है ! इसी तरह से संस्था की प्रिंसिपल उदिता दे द्वारा कृष्ण जीवन पर प्रकाश डाला ! संस्था के हेड मास्टर आर के जगीर ने...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कजली तीज पर हिण्डोलना मनोरथ का हुआ समापन,अंतिम दिन उमड़े श्रद्धालु

फतहनगर। यहां के मंदिरों पर श्रावण मास के दौरान चल रहे हिण्डोलना मनोरथ का कजली तीज पर समापन किया गया। द्वारिकाधीश मंदिर पर श्रावण मास में रोजाना विविध हिण्डोलना मनोरथ के आयोजन किए गए। आज गुरूवार को अंतिम मनोरथ कजली तीज पर किया गया। अंतिम दिन काली छटा के बीच सजे हिण्डोलना में रजत सिंहासन पर नवनीत प्रियाजी के संग ठाकुरजी को विराजित कर उन्हें मनोहारी स्वर्ण आभूषणों का श्रृंगार धराया गया। सिर पर मोर पंखों से सज्जित मुकुट,कानों में स्वर्ण कंुडल,होटों पर बांसुरी एवं हाथों में शंख,चक्र,गदा सुशोभित हो रही थी जो कि श्रद्धालुओं का ध्यान बरबस अपनी ओर खींच रहे थे। सायं सवा सात बजे अंधेरा घिरने के साथ ही मंदिर के मुख्य द्वार खोले गए। पुजारी सत्यनारायण व कमल नयन पालीवाल द्वारा आरती की गई। आरती समापन के साथ ही श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया एवं मनोरथ का दर्शन लाभ लेते हुए ठाकुरजी के जयकारे...

Read More
फतहनगर - सनवाड

जन्माष्टमी महोत्सव पर द्वारिकाधीश को धरायी जाएगी स्वर्ण पौशाक,छप्पनभोग का होगा आयोजन

फतहनगर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर नगर के द्वारिकाधीश को स्वर्ण पौशाक धरायी जाएगी।द्वारिकाधीश मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शैलेष पालीवाल के अनुसार हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी द्वारिकाधीश मंदिर पर जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। 25 अगस्त को सुबह 9 बजे से मंदिर परिसर में भजन कीर्तन स्थानीय भजन कलाकारों द्वारा व दोपहर 12 बजे स्वर्ण पोशाक व स्वर्ण कँटला श्री द्वारिकाधीश को अर्पण किया जायेगा व लड्डू गोपाल को नव निर्मित स्वर्ण मुकट व चाँदी का झूला अर्पण किया जाएगा। इस अवसर पर द्वारिकाधीश व लड्डू गोपाल को छप्पन भोग धराया जाएगा। छप्पनभोग का कार्यक्रम भक्तो की उपस्थिति में धूमधाम से होगा। 26 अगस्त को रात्रि नौ बजे से संगीतमय भजन संध्या आयोजित की जाएगी। मध्यरात्रि को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की महाआरती व जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मावली ब्लाॅक में प्रवेशोत्सव प्रगति बढ़ाने हेतु पीईईओ की बुलाई आवश्यक बैठक

फतहनगर। मावली पंचायत समिति परिसर हॉल में बुधवार को निर्धारित समय अनुसार मावली एवं खेमली ब्लॉक के सभी पीईईओ/यूसीईईओ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार सुथार ने की। मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक उदयपुर ननिहाल सिंह थे। बैठक का संचालन एसीबीईओ प्रथम प्रकाश चंद्र चैधरी ने किया। प्रत्येक पीईईओ /यूसीईईओ के क्षैत्र में आ रही समस्याओं को एक-एक कर बैठक में सूचीबद्ध किया एवं मंचासीन अधिकारियों द्वारा समाधान किया गया। प्रवेशोत्सव प्रगति न्यून रहने के कारणों को सूचिबद्ध करने के बाद लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मंगलवार को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2024 से संबंधित वीसी के आधार पर संतोष प्रद प्रगति नहीं होने से बुधवार को प्रत्येक ब्लॉक पर पीईईओ/यूसीईईओ की आवश्यक बैठक आयोजित करने का आदेश मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी उदयपुर द्वारा जारी किया गया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

दवा विके्रताओं की हड़ताल के चलते आरजीएचएस में कर्मचारी दवाओं से वंचित

फतहनगर। प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को आरजीएचएस में मुफ्त दवा का पिछली सरकार ने प्रावधान किया था। दवाओं के पैसे का समय पर भुगतान न होने एवं पैमेंट काटे जाने समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदेश के दवा विके्रता आरजीएचएस में दवाएं नहीं दे रहे हैं। पिछले पांच दिनों से सरकारी कर्मचारी दवाओं के लिए परेशान हैं। सर्वाधिक परेशानी ह्दय रोगियों को आ रही है जिनकी दवाएं महंगी हैं। ऐसे में ह्दय रोगी महंगी दवाएं मजबूरी में खरीद रहे हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में फतहनगर रहा बंद,सौंपा ज्ञापन

फतहनगर। बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा हिन्दुओं पर किए गए अत्याचारों के विरोध में बुधवार को फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र में आधे दिन के लिए बंद रहा। सभी ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे तथा आक्रोश रेली निकाल कर विरोध व्यक्त करते हुए मैन चैराहे पर सभा की। कई वक्ताओं ने बांग्लादेश की घटनाओं पर विचार व्यक्त करते हुए बांग्लादेश में हिन्दुओं की सुरक्षा को लेकर केन्द्र सरकार से कदम उठाने का अनुरोध किया। इसके बाद रेली में शामिल लोग सनवाड़ पहुंचे जहां पर प्रधानमंत्री के नाम नायब तहसीलदार सनवाड़ को एक ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान विभिन्न हिन्दु संगठनों के अलावा राजनैतिक दलों के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि आदि शामिल थे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मावली में बांग्लादेश में हिंदू अत्याचारों पर आक्रोश रैली के बाद उपखंड अधिकारी को ज्ञापन

मावली 14 अगस्त ,2024 मावली तहसील क्षेत्र के सर्व हिंदू समाज द्वारा बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अमानुषिक अत्याचारों के विरोध में उपखंड मुख्यालय पर महारैली का आयोजन कर आक्रोश प्रकट कर विरोध जताते हुए भारत सरकार से इस विषय पर तत्परता से संज्ञान लेते हुए तथा इन कुकृत्यों को रोकने में अपनी सकारात्मक भूमिका निर्वहन करने की मांग की है।पूज्य संत 108 प्रेमपुरी महाराज 'चकाचक 'और सामाजिक समरसता जिला टोली धर्माचार्य आयाम प्रमुख माधवानंद भारती के पावन सानिध्य में हजारों की संख्या में सनातनी नर -नारी और युवक उपखंड मुख्यालय स्थित पुराने बस स्टैंड पर एकत्रित हुए जंहा सभी 'हिंदू- हिंदू ,भाई-भाई दूसरी जाति कहां से आई' 'हिंदू जगा है, विश्व जगेगा ''बांग्लादेश में हिंदू हत्या, बंद हो बंद हो 'जैसे गगन भेदी उदघोषों के साथ रैली रवाना हुई जो सदर बाजार,मुख्य चौराहे,वल्लभनगर रोड़ होते उपखंड कार्यालय पहु...

Read More
फतहनगर - सनवाड

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर अत्याचार के विरोध में कल फतहनगर-सनवाड़ रहेगा बंद,सर्व हिन्दु समाज की बैठक में लिया निर्णय

फतहनगर। बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा हिन्दुओं पर किए गए अत्याचारों के विरोध में बुधवार को फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र में आधे दिन के लिए बंद रहेगा तथा प्रधानमंत्री के नाम नायब तहसीलदार सनवाड़ को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।उक्त बंद को लेकर मंगलवार की शाम अखाड़ा मंदिर फतहनगर के प्रांगण में सर्व हिन्दु समाज की एक बैठक हुई जिसमें अखाड़ा मंदिर के महन्त शिवशंकर दास के सानिध्य में वक्ताओं ने बांग्लादेश की घटनाओं पर विचार व्यक्त किए तथा तय किया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे तक व्यवसाय बंद रख कर विरोध व्यक्त किया जाए। इसके बाद मैन चैराहा द्वारिकाधीश मंदिर के सामने सभी एकत्र होकर जुलूस के रूप में नया बाजार होते हुए नायब तहसील सनवाड़ पहुंच कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। बैठक में ज्ञापन भी तैयार किया गया। आज की बैठक में व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न हिन्दु संगठनों क...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आकोला में जमकर बरसी घटाएं,फतहनगर में तरसा गए बदरा

फतहनगर। लम्बे समय से फतहनगर क्षेत्र में बारिश का इंतजार है। आज आकोला में पौन घंटे तक बादल जमकर बरसे लेकिन फतहनगर में एक बूंद तक नहींे गिरी। इतना ही नहीं आकोला से फतहनगर की ओर महज 7 किलोमीटर दूर पटोलिया में भी सड़कें तक गीली नहीं हुई। आकोला में शाम सवा छह बजे बादलों ने बरसना शुरू किया तथा सात बजे तक जमकर बरसे जिससे आकोला गांव की सड़कों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी बहकर निकला। आकोला में भी आज एक पखवाड़ा बाद बारिश नसीब हुई है। फतहनगर तथा आस पास के गांवों में अब भी अच्छी बारिश की दरकार है। इस क्षेत्र के जलाशयों में पिछली दो बारिश के दौरान पानी की आवक तो शुरू हुई लेकिन इतनी भी नहीं हुई कि जलाशयों के पेंदंे पूरी तरह से ढक जाए। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महावीर इंटरनेशनल का दो दिवसीय मेले का शुभारंभ

कांकरोली। महावीर इंटरनेशनल 50 वी वर्षगांठ गोल्डन पर दो दिवसीय के मेले काउद्घाटन संभागीय सचिव निर्मल सिंघवी डिप्टी डायरेक्टर राजेंद्र पोखरना द्वारा किया गया। समारोह विशिष्ट अतिथि महावीर इंटरनेशनल वर्धमान सचिव राकेश डांगी की उपस्थिति में समारोह का शुभारंभ प्रार्थना भावना दिन रात मेरी सब सुखी संसार रहे से करने के पश्चात अतिथियों का स्वागत सुभाष कोठारी और मुकेश कोठारी द्वारा उपरना से किया गया। संभागीय सचिव निर्मल सिंघवी ने महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी अवगत कराते हुए संस्था की गोल्डन जुबली में प्रवेश पर महिला सशक्तिकरण की ओर महावीर इंटरनेशनल वर्धमान के बैनर तले मां बेटी एकजिबेशन द्वारा राखी मेला का आयोजन महावीर इंटरनेशनल की जोन संयोजक (महिला सशक्तिकरण ) वंदना कोठारी ने गोल्डन जुबली लोगो अपेक्स कार्यालय जयपुर के लिए बनवाया जिसका अनावरण मंचासीन पधाधिकारियो ने कि...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मीरा कन्या महाविद्यालय में रोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम

उदयपुर, 11 अगस्त।राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय, उदयपुर के कैम्पस प्लेसमेंट एवं कैरियर काउंसलिग सैल द्वारा महिन्द्रा समूह के सहयोग से 18 दिवसीय निशुल्क रोजगार योग्यता कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रम का प्रारम्भ कल से हो रहा है। उक्त प्रशिक्षण में महाविद्यालय की स्नातक अन्तिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं की चयनित 180 छात्राओं को साक्षात्कार, समूह चर्चा, समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास आदि विषयों पर योग्य प्रशिकक्षक द्वारा सघन प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाली छात्राओं को महिन्द्रा समूह की रोजगार सूची में सम्मिलित कर उपयुक्त रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जायेगे। सोमवार दि 12 अगस्त को प्रातः 10 बजे इसके उदघाट्न कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती कीर्ति राठौड़,मुख्य कार्यकारी अधिकारी , जिला परिषद उदयपुर एवं विशिष्ट अतिथि प्रो सतीश आचार्य, सहायक निदेशक कॉलेज शिक्षा रहेंगे। कार्यक...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ईंटाली में महिलाओं ने मंशा महादेव का व्रत किया धारण

फतहनगर। इंटाली मे गुरूवार को श्रावण मास की चतुर्थी को मंशा महादेव का व्रत धारण कर महिलाओं ने महादेव की पूजा अर्चना की। कुकड़ी के कच्चे धागे की वेळ बनाकर व्रत शुरू किया। 16 सोमवार का व्रत लेने वाले स्त्री या पुरुष कोई भी हो बिना पूजन अर्चन और बिना कथा सुन खाना तो दूर जलपान भी ग्रहण नहीं कर सकते हैं। इस प्रकार का कठिन व्रत धारण कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए यह व्रत किया जाता है। इंटाली के हनुमान अखाड़े में स्थित शिव मंदिर पर पूजन,अर्चन कर गोपाल कृष्ण पुजारी द्वारा कथा सुनाई गई और प्रसाद वितरण किया गया। इसी प्रकार गांव के पिपलेश्वर महादेव पर भी व्रत ग्रहण किया और महादेव की पूजा अर्चना की व जलपान ग्रहण किया। इंटाली में आज व्रत धारण करने वालों की तादाद लगभग 400 के आसपास रही। बताया गया कि व्रत लेने वाले को 16 सोमवार प्रतिदिन इसे बनाई गई कुकड़ी के कच्चे तार की वेल की पूजा कर कथा श्रवण कर...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चलती रेल में रात के समय उच्चके ने मंगल सूत्र खींचा

फतहनगर। नगर के एक व्यवसायी के परिवार में रेल यात्रा के दौरान नागदा के समीप मंगल सूत्र लूटने का प्रयास किया गया।ज्वैलरी व्यवसायी नवरतन सोनी ने बताया कि 8 अगस्त की रात्रि को वीर भूमि एक्सप्रेस के कोच नं.3 में वह और उसका परिवार उज्जेन से फतहनगर के लिए रवाना हुआ। नागदा स्टेशन पर ट्रेन रूकी तब एक व्यक्ति ट्रेन के अंदर आया तथा अंदर घूम फिर कर गेट के पास चला गया। गाड़ी वहां से रवाना हुई लेकिन जैसी ही चलती गाड़ी धीमी हुई उच्चके नेे बाहर लटक कर खिड़की में हाथ डालकर सोनी की पत्नी के गले का मंगलसूत्र खींचा लेकिन महिला की सतर्कता से मंगल सूत्र उसके हाथ आने से बच गया। महिला ने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसके हाथ पर चिपचिपा पदार्थ लगा था जिससे उसका हाथ छिटक गया। उच्चका चलती ट्रेन से कूद कर भाग गया। इस मामले की नवरतन सोनी ने रेलवे को सूचना भी दी है। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

भारतीय जैन संगठना ने गौ शाला में किया सेवा कार्य,हरियालो राजस्थान में किया पौधारोपण

फतहनगर। भारतीय जैन संगठना फतहनगर शाखा द्वारा शुक्रवार को स्थानीय श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में सेवा कार्य किया। जैन संगठना की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष अभिषेक सांखला ने बताया कि गौ शाला में गायों को महिला विंग द्वारा गुड़,लापसी व घास डाली गयी। हरियालो राजस्थान अभियान के तहत सघन पौधारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में महिला विंग से ऋचा कोठारी,अ्रजु कावड़िया व नीलम सेठिया का प्रमुख योगदान रहा। कार्यक्रम में लाभचंद कावड़िया,अशोक कटारिया,कैलाशचन्द्र अग्रवाल व मांगीलाल सांखला का सानिध्य मिला। इस अवसर पर संरक्षक नीतिन सेठिया,अरविंद हिंगड़,निलेश पोखरना,मनोज कोठारी,विजय बापना,अमित पाटोदी,महावीर कावड़िया,आशीष पीपाड़ा,राकेश सहलोत,विकास मारू, कमलेश कोठारी, धीरज सरूपरिया,विनय सांखला,धर्मेश सांखला,साहिल सामर,आशीष कोठारी आदि उपस्थित रहे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

रक्षकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र *एक राखी सैनिक के नाम अभियान का पहला पार्सल गलवान के प्रहरियों को भेजा जनजाति महिलाओं ने तैयार किए है रक्षा सूत्र

उदयपुर, 9 अगस्त। देश की रक्षा के लिए समर्पित जवानों के प्रति प्रेम और अपनत्व की भावना प्रकट करने के लिए राजस्थान वनवासी कल्याण आश्रम से संबंधित नम्रता कौशल विकास केंद्र और नम्रता प्राथमिक महिला बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति की ओर से प्रति वर्ष की भांति एक राखी सैनिक के नाम अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके तहत ब्रांड कमली ट्राइब्स की महिलाओं द्वारा तैयार 400 राखियों का पहला पार्सल गलवान की दुर्गम सीमाओं पर पहरा दे रहे जवानों के नाम रवाना किया।उल्लेखनीय है कि कमली ट्राइब्स महिलाओं को उनकी रचनात्मकता को उजागर करके उन्हें सशक्त बनाने की सामाजिक पहल है। कमली ट्राइब्स का उद्देश्य सामाजिक आर्थिक स्थिति का उत्थान करना है। ब्रांड कमली ट्राइब्स अत्यधिक कुशल और प्रशिक्षित जनजाति का शिल्प महिलाओं द्वारा उत्पादित उच्च गुणवत्ता वाले हस्तशिल्प के एक विशेष संग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। नम्रता कौशल विक...

Read More
फतहनगर - सनवाड

उपमुख्यमंत्री उदयपुर आकर सलूंबर जाएंगीं

उदयपुर, 09 अगस्त। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी शनिवार सुबह 11ः20 बजे वायुयान से उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पहुंचेंगी और यहां से सड़क मार्ग से सलूंबर जाएंगीं। वे वहां दिवंगत विधायक स्व. श्री अमृतलाल मीणा को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिजनों से संवाद करेंगीं। वे सलूंबर से ही सड़क मार्ग द्वारा जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगी। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

महर्षि चरक जयंती पर निःशुल्क डायबिटीज जांच शिविर का आयोजन

उदयपुर, 09 अगस्त। राजकीय आदर्श औषधालय सिन्धी बाजार में शुक्रवार को महर्षि चरक जयंती के अवसर पर निःशुल्क डायबिटीज जांच शिविर का आयोजन किया गया। औषधालय प्रभारी डॉ.शोभालाल औदिच्य ने बताया कि शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। शिविर में रोगियों की जांच की गई और उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में उपस्थित सभी लोगों ने चिकित्सा परामर्श के साथ-साथ निशुल्क डायबिटीज जांच का लाभ उठाया।कार्यक्रम में योगी अशोक जैन, प्रेम जैन, भरत स्वर्णकार, मंजू शर्मा, सीमा मेहता, रचित स्वर्णकार, जितेन्द्र बेबल, भानु बापना, राकेश ताम्बी, कमला ताम्बी, कंचन कुमार डामोर, गजेन्द्र आमेटा, गरिमा मीणा, और भगवती लाल लोधा उपस्थित रहे।आयुर्वेद में महर्षि चरक के योगदान पर प्रकाश डालते हुए डॉ. औदिच्य ने बताया कि इनका नाम आयुर्वेद के पितामह के रूप में विख्यात है। इनका जन्म लगभग 200 ईसा पूर्व कश्...

Read More