फतहनगर - सनवाड

प्रदेश के सांसदों-विधायकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस,सभी के सहयोग से कोरोना को हराने में कामयाब होंगे,क्वारंटीन हमारा टॉप एजेण्डा, विधायकों की बड़ी भूमिका -मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश के अन्य राज्यों से लाखों की तादाद में लोग राजस्थान लौट रहे हैं, ऎसे में गांवों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए क्वारेंटीन हमारा टॉप एजेंडा रहेगा। इसमें जिला प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों खासकर विधायकों की बड़ी भूमिका रहेगी। वे इसे चुनौती के रूप में लें और हमारे प्रदेश को सुरक्षित रखने का दायित्व निभाएं।श्री गहलोत कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में सभी को साथ लेकर चलने तथा सभी पार्टियों के जनप्रतिनिधियों से संवाद की कड़ी में मंगलवार को जयपुर और अजमेर संभाग के सांसदों एवं विधायकोें से वीडियो कॉन्फें्रसिंग के जरिए चर्चा कर रहे थे। दो दिन तक कुल 21 घंटे तक यह मंथन चला। इस दौरान लगभग सभी जनप्रतिनिधियों ने अतिरिक्त गेहूं के आवंटन, पेयजल समस्याओं, सभी प्रकार की दुकानों को खुलवाने, मजदूरों के शीघ्र एवं सुगम आवागमन, मनरेगा की तर्ज प...

Read More
फतहनगर - सनवाड

गेहूं चने की खरीदी सीमा का वास्तविक उत्पादन के आधार पर पुनः निर्धारण हो : किरण माहेश्वरी

कोटडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद के साथ किसानों ने चने खरीद की मांग । रेलमगरा(प्रहलाद गोठवाल)। राजसमन्द जिले में इस बार चना का कीर्तिमानी उत्पादन हुआ है। राजसमन्द व रेलमगरा तहसील में ही लगभग 1200 मेट्रिक टन चना होने का अनुमान है। इन दोनों तहसीलों में 7 खरीद केेन्द्र बनाए गए है किन्तु कई केन्द्रों पर तो चने का एक दाना भी नहीं खरीदा गया है। पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री व विधायक किरण माहेश्वरी ने आज राजसमन्द, कुंवारिया, रेलमगरा सहित ग्राम पंचायत कोटड़ी के ग्राम सेवा सहकारी समिति का भ्रमण कर किसानों से सरकारी खरीद एवं अन्य अभाव अभियोगों पर किसानों से विधायक ने चर्चा की। किसानों ने बताया कि कम पानी की आवश्यकता होने के कारण क्षेत्र में चना एक मुख्य फसल है। इस बार चने की अच्छी उपज हुई है, किन्तु सरकार खरीदी नहीं कर रही है। सरकारी खरीद के लिए पंजीयन सेवा भी बंद हो गयी है। किरण माहेश्वरी ने राज...

Read More
फतहनगर - सनवाड

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी ने जाने निराश्रित बच्चों के हाल

फतहनगर. लविना विकास सेवा संस्थान द्वारा संचालित ओपन शेल्टर होम,ओगना के बालको के हाल विधानसभा अध्यक्ष श्री सी पी जोशी ने जाने। वे बालको से बात कर बेहद खुश हुए।उन्होंने बताया कि वे कोरोना महामारी समाप्ति के बाद बालको को मिलने आयेंगे।उनके द्वारा संस्थान निदेशक पूर्बिया को अनुदान पत्रावली भिजवाने के निर्देश दिए।उनके द्वारा व्यवस्थापिका प्रमीला पूर्बिया,स्टाफ भीमराज मीणा, होमिबाई व मोनिका से बात कर सेवा भावना से कार्य करने की सलाह दी।उनके द्वारा बालको को कोरोना से बचाव सम्बंधित टिप्स दिए गए।वे संस्थान के सेवा कार्यों से बेहद खुश हुए।

Read More
फतहनगर - सनवाड

इंटाली गांव में किया सैनिटाइजर का छिड़काव

प्रशासन व स्वयंसेवक कर रहे मास्क लगाने के लिए प्रेरित फतहनगर. समीपवर्ती इंटाली गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया जिसमें प्रशासन अधिकारी व सरपंच महोदया अनु मेनारिया उपसरपंच दिनेश नाथ व साथ ही गांव के स्वयंसेवक द्वारा पूरे गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया. इसी के साथ प्रशासनिक अधिकारी व सचिव भगवती लाल मीणा द्वारा समस्त ग्राम वासियों को मुंह पर मास्क लगाने का भी आह्वान किया गया व बाहर से आ रहे हैं यातायत वाहनों के ड्राइवर को भी मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया. गांव में भी स्वयंसेवक रोजाना बाहर से आ रहे राहगीरों से पूछताछ कर सतर्कता निभा रहे हैं. समस्त ग्राम वासियों ने ग्राम पंचायत व प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया.यह जानकारी राहुल पुजारी ने दी.  

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना से मौतों का आंकड़ा 300000 के पास पहुंचा

फतहनगर. वैश्विक महामारी कोरोना से पूरे विश्व में 42 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं जबकि 290442 लोगों की मौत हो चुकी है सर्वाधिक मौतें 82855 अमेरिका में हुई है. ब्रिटेन में 32692 इटली में 30911 स्थान में 26920 फ्रांस में 26643 एवं ब्राजील में 11980 लोगों की मौत हो चुकी है पिछले 24 घंटों के दौरान भी अमेरिका में 760 ब्रिटेन में 627 ब्राजील में 355 एवं स्पेन में 176 लोगों की मौत हुई. इधर कोरोना को लेकर भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार की शाम देश को संबोधित करते हुए 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया. उन्होंने कोरोना संकट को अभूतपूर्व जंग बताते हुए कहा कि इससे निपटने का एकमात्र विकल्प देश को आत्मनिर्भर बनाना है और सरकार इसके लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कुल मिलाकर 2000000 करोड रुपए का विशेष आर्थिक पैकेज देगी.

Read More
फतहनगर - सनवाड

अण्डरब्रिज का कार्य प्रगति पर,पाइप लाइन दुरस्त कर की जलापूर्ति

फतहनगर। प्रताप चैराहा के समीप स्थित रेल समपार फाटक के यहां अण्डरब्रिज निर्माण का काम इन दिनों जोंरों पर चल रहा है। रेल लाइन के दोनों ओर सड़क को जेसीबी के जरिए खोदा जा रहा है। इस कार्य के दौरान जलापूर्ति की लाइन भी गत दिनों फूट गई थी। क्षेत्र निवासी हरीश सोलंकी ने बताया कि लाइन फूट जाने से महेश कॉलोनी, हीरावास, सनवाड़ रोड तरफ के निवासी भीषण गर्मी में पानी के लिए परेशान होना पड़ा। पानी की किल्लत को लेकर क्षेत्र के लोगों ने 181 पर भी तीन बार शिकायत डाली। सोमवार की शाम जलदाय विभाग द्वारा लाइन को दुरस्त करवा आपूर्ति की गई। अण्डरब्रिज का लम्बे अरसे से था इंतजारः इस समपार फाटक के यहां अण्डरब्रिज का लम्बे समय से इंतजार था। अण्डरब्रिज के अभाव में लोग काफी परेशान हो रहे थे। सांसद सी.पी.जोशी ने इस कार्य की स्वीकृति करवाई थी लेकिन कुछ लोगों के विरोध पर यह कार्य स्थगित कर दिया था। बाद में परेशानियों के...

Read More
मावली

प्रवासियों की वापसी के लिए विधायक मद से बसों के प्रबन्ध को लेकर जोशी ने लिखा पत्र

फतहनगर। मावली विधायक धर्मनारायण जोशी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अषोक गहलोत को पत्र लिखकर मावली विधानसभा के छ हजार प्रवासियों, श्रमिकों व उनके परिजनों की वापसी के लिये विधायक मद से बसों का प्रबन्ध कराने की स्वीकृति देने की मांग की है। विधायक जोशी ने पत्र मे लिखा है कि मावली विधानसभा के प्रवासियों की बडी संख्या को देखते हुए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा रेल व अन्य साधनों से जो व्यवस्था की जा रही है, वो अपर्याप्त है। इसलिये राज्य सरकार विधायक मद का उपयोग लोगों की सुरक्षित घर वापसी में करें, तो यह कार्य सुगम हो सकेगा। उन्होनें पत्र में यह भी मांग की है कि जो प्रवासी बन्धु व श्रमिक अपने साधनों से अपने निवास स्थान या कार्यस्थल पर लौटना चाहते है, उन्हैं शीघ्र स्वीकृति मिलें। जोशी ने पत्र मे लिखा है कि लाॅक डाउन में मावली विधानसभा क्षैत्र के प्रवासी राजस्थानियों की देष के विभिन्न क्षैत्रों से वा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कृषक कल्याण फीस का उपयोग किसान कल्याण के लिये होगा

फतहनगर। राज्य सरकार द्वारा 5 मई को अधिसूचना जारी कर मण्डी क्षेत्र में लाई गई या क्रीत-विक्रीत की गई कृषि उपज पर मण्डी समितियों द्वारा 2 रूपये प्रति सैकडा की दर से कृषक कल्याण फीस उद्रग्रहित किये जाने के प्रावधान किये गये है। स्थानीय मण्डी सचिव ने बताया कि संकलित फीस राजस्थान राज्य कृषि विपणन बोर्ड के कृषक कल्याण कोष में जमा होगी, जिसका उपयोग केवल कृषक कल्याण की गतिविधियों/योजनाओं के संचालन हेतु किया जावेगा। राजस्थान में अधिसूचित कृषि जिन्सों की मण्डी शुल्क की अधिकमत दर 1.60 प्रतिशत तक है जबकि समीपस्थ राज्य पंजाब में 3 प्रतिशत, हरियाणा में 2 प्रतिशत तक व उत्तर प्रदेश में 2 प्रतिशत तक है। पंजाब, हरियाणा आदि राज्यों में मण्डी शुल्क के अतिरिक्त विकास शुल्क पूर्व से ही लिया जा रहा है जो क्रमशः 3 व 2 प्रतिशत है। कृषक कल्याण फीस का भार किसानों व व्यापारियों पर नही पडेगा। कृषक कल्याण फीस का उपयो...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अतिराग को सौंपी सहायक कलक्टर की जिम्मेदारी

फतहनगर. सनवाड़ निवासी अशोक कुमार चपलोत के सुपुत्र अतिराग चपलोत को सूरत शहर के सहायक कलक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अतिराग को यह जिम्मेदारी बतौर ट्रेनी के रूप में दी गई है. अतिराग के सहायक कलेक्टर का पदभार ग्रहण करने पर फतहनगर सनवाड़ के लोगों में प्रसन्नता की लहर है. लोगों ने अति राग को इसके लिए बधाई दी है.

Read More
फतहनगर - सनवाड

कल से एक दिन के अंतराल में खुलेगें प्रतिष्ठान

फतहनगर। कोरोना के चलते यहां के खाद्य व्यापारियों ने एक दिन के अंतराल में दुकाने खोले जाने का निर्णय लिया है। प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा के बाद मंगलवार से ही उक्त व्यवस्था लागू हो रही है। प्रतिष्ठान एक दिन के अंतराल में भी सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे। इस दौरान लोक डाउन के नियमों का पालन करते हुए व्यापार किया जा सकेगा। व्यापारी ग्राहकों से एवं एक दूसरे ग्राहक से दूरी बनाते हुए व्यापार करेंगे। ग्राहक एवं दुकानदार का मास्क लगाना अति आवश्यक है। बिना मास्क ग्राहक से व्यापार नहीं करें एवं लोक डाउन के नियमों का पालन करते हुए सरकारी आदेशों का पालन करेंगें। यह व्यवस्था अग्रिम आदेशों तक चलती रहेगी। ...

Read More
चित्तौडगढ़

कोरोना संक्रमण काल में उत्पन्न स्थिति तथा जनहित के अन्य विषयो को लेकर मुख्यमंत्री को सांसद जोशी ने लिखा पत्र

फतहनगर। क्षेत्रीय सांसद सी.पी.जोशी ने कोरोना से उत्पन्न स्थिति एवं जनहित के विषयों को लेकर मुख्यमंत्री को एक पत्र भेजा है। सांसद ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि गर्मी के कारण चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ एवं उदयपुर जिले में पेयजल की किल्लत प्रारम्भ हो गई हैं। इसलिए सरकार टैंकर परिवहन से लेकर पेयजल स्त्रोतो को पुर्नजीवित कर एवं नए टयूबवेल,हेडपम्प लगाने की व्यवस्था युद्व स्तर पर की जाये। रसद सामग्री का वितरण जरूरतमंद व्यक्तियो तक बिना भेदभाव के पहुंचाने का कार्य हो। कोरोना संक्रमण काल में चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ एवं उदयपुर जिले में दवाईयो एवं खाद्य वस्तुओ की कालाबाजारी चरम सीमा पर है,इस पर प्रभावी अंकुश लगे और सरकार आमजन को उचित मूल्य पर दवाईयाँ एवं खाद्य सामग्री सुगमता से उपलब्ध करवाये। सरकार कोरोना संक्रमण काल में प्रदेश की जनता के लिए प्रारम्भ की गई गरीब कल्याण योजना की प्रभावी रूप से मोनिटरिंग करे...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कल से चलेगी ट्रेनें: रिजर्वेशन आज शाम से

नई दिल्ली . कोरोनावायरस लॉक डाउन के कारण 25 मार्च से बंद यात्री ट्रेनें 12 मई से फिर से रफ्तार पकड़ेंगी.  इस दौरान दूसरे राज्यों में फंसे लोग और जरूरी काम से दूसरी जगहों पर जाने वाले लोग यात्रा कर सकते हैं. भारतीय रेलवे शुरुआत में केवल 30 यात्री ट्रेनों की ही संचालन करेगी. इनमें से अधिकतर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से शुरू होकर देश के विभिन्न भागों में यात्रियों को लेकर जाएगी. पहले चरण में नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ ,अगरतला, हावड़ा ,पटना, बिलासपुर ,रांची ,भुनेश्वर ,सिकंदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, तिरुअनंतपुरम ,मडगांव, मुंबई सेंट्रल, अहमदाबाद और जम्मू तवी के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन होगा.

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना से बचाव को लेकर किया ण्मोकार महामंत्र का जाप

फतहनगर। लायन्स क्लब के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन फोटोग्राफर ने सपरिवार आज ण्मोकार महामंत्र का जाप किया तथा कोरोना से बचाव को लेकर कामना की गई। जैन के साथ पत्नी,पुत्र एवं पुत्र वधुएं भी इसमें शामिल हुई तथा महामंत्र का जाप किया। इस दौरान सोशल डिस्टंेंस का ध्यान रखा गया एवं सभी ने मास्क का उपयोग किया। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

शिक्षकों को कोविड-19 ड्यूटी से मुक्त करने की मांग

फतहनगर। कई दिनों से अनवरत कोविड-19 की डयूटी कर रहे शिक्षकों को अब मुक्त करने की मांग करते हुए राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उदयपुर के प्राथमिक शिक्षा के सचिव योगेश जैन ने कहा कि गांव या शहर की सरकार के चुने हुए प्रतिनिधियों द्वारा कोविड-19 की ड्यूटी करवाने के लिए शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर बताया है कि अब यह ड्यूटी चुने हुए प्रतिनिधियों एवम स्वयं सेवकों से करवाये। शिक्षक लगातार कोविड-19 की ड्यूटी करने से अवसाद में आने लगे है। अब उनको आराम की जरूरत है। शिक्षकों को अपने मूल कार्य को करने के लिए अपडेट रहने की जरूरत है,इसलिये शिक्षकों तो तुरंत इस ड्यूटी से मुक्त करे। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ली कोविड-19 को लेकर विडियो कॉन्फ्रेंस

जयपुर, 10 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के संबंध व अन्य बिन्दुओं पर सांसद एवं विधायकगणों से संवाद किया गया जिसमें श्रम राज्य मंत्री श्री टीकाराम जूली ने अलवर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हॉल में पहुंचकर संवाद में भाग लिया। श्रम राज्य मंत्री श्री जूली ने श्रम विभाग का फीडबैक देते हुए अवगत कराया कि श्रम विभाग द्वारा भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल के पास उपलब्ध सैस राशि में से श्रमिकों के खातों में एक हजार रूपये प्रति खाते में तत्काल सहायता राशि के रूप में हस्तांतरित कराए जा रहे हैं। उन्होंने बाहरी राज्यों के श्रमिकों को उनके गृह राज्य में पहुंचाने के लिए किए गए रजिस्ट्रेशन और राजस्थान के निवासी श्रमिक जो अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं उनके द्वारा किए गए अब तक के रजिस्ट्रेशन के बारे में अवगत कराया। उन्होंने अलवर ज...

Read More
फतहनगर - सनवाड

प्रधानमंत्री राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे

Delhi प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कल, 11 मई, 2020 को अपराह्न 3 बजे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक करेंगे।प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा, 'प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल दोपहर 3 बजे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 5 वीं बार बैठक करेंगे।' ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

ट्विटर पर झूठी जानकारी, होगी कार्यवाही

जयपुर, 10 मई। ट्विटर पर महिलाओं की उठक बैठक लगाने का वीडियो जारी कर उसे राजस्थान पुलिस का  बताकर ट्वीट करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस महानिदेशक श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि ट्विटर पर महिलाओं से उठक बैठक लगवाने का वीडियो जारी होने पर तत्काल इस मामले की जांच करवाई गई।जांच से यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित वीडियो भीलवाड़ा जिले के एक ग्राम का है। करीब 20 दिन पूर्व वन क्षेत्र में अवैध रूप से लकड़ियां काटने वाली महिलाओं से लकड़िया जप्त कर वनपाल ने उठक बैठक लगवाई थी और यह वीडियो बनाया गया था ।इस वीडियो को राजस्थान पुलिस द्वारा महिलाओं से उठक बैठक लगवाने की कार्यवाही बताकर ट्विटर पर झूठी जानकारी दी गई है । पुलिस की सोशल मीडिया इकाई को झूठा वीडियो जारी कर भ्रम फैलाने के मामले में नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

हिन्दुआ सुरज महाराणा प्रताप को किया नमन,अर्पित की पुष्पांजलि

फतहनगर.शनिवार को महाराणा प्रताप के जन्मोत्सव पर *नगर सुधार मंच* के कार्यकर्ताओं द्वारा *फतहनगर के प्रताप चौराहे* पर *सोशियल डिस्टेंस और धारा 144* का पालन करते हुए प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप को फूलो के हार और पुष्प अर्पित किये! उपस्थित कार्यकर्ताओं मे दीपक पालीवाल, गजेन्द्र सिंह रावल, मनीष पालीवाल, लोकेश पालीवाल, नितेश पुरी गोस्वामी, महेश मीणा, महेन्द्र प्रजापत, सिद्धार्थ टेलर, नितेश वैष्णव, कालू बंजारा ,हरीश पंचोली, शशिकांत अग्रवाल और भी नगरवासी थे! सभी ने संकल्प किया  कि महाराणा प्रताप के पदचिन्हों पर चलकर *धर्म की ध्वजा* को पुरे भारतवर्ष में फहरायेंगे! ये जानकारी नगर सुधार मंच के दीपक पालीवाल ने दी!

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना: स्वविवेक से व्यापारियों ने किया लॉक डाउन

फतहनगर. वैश्विक महामारी कोरोना के चलते रोजाना बाहरी राज्यों से आ रहे लोगों के कारण कोरोना होने का भय अब नगर वासियों को सताने लगा है. यही कारण रहा है कि नगर के व्यापारियों ने स्वविवेक का इस्तेमाल करते हुए आज पूर्णता लॉक डाउन किया है . रोजाना खाद्य व्यापारी सुबह 7:00 से 12:00 तक दुकानें खोलकर व्यवसाय करते हैं. अब इन व्यापारियों ने कोरोना के भय के चलते पूर्णता लोक डाउन का पालन प्रारंभ कर दिया है. आज यहां के मेन चौराहा,नया बाजार,पुराना बाजार,प्रताप चौराहा,अस्पताल रोड,उदयपुर रोड सहित गली मोहल्लों में स्थित खाद्य व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर अपनी एकता का परिचय दिया है. उदयपुर में कोरोना के शताधिक मरीजों के सामने आने के बाद यहां भी लोग एहतियात बरतने लगे हैं. प्रशासन भी अब सख्ती के मूड में दिखने लगा है. लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों से बाहर नहीं निकले तथा लॉक डाउन का पालन करें! घरो...

Read More
फतहनगर - सनवाड

तूफानी हवाओं से सड़क पर गिरे पेड़ ने किया रास्ता अवरुद्ध

फतहनगर. शनिवार की शाम नगर में चली तूफानी हवाओं ने चंगेरी मार्ग पर अग्रसेन वाटिका के ठीक सामने एक पेड़ को गिरा दिया. यह विशालकाय पेड़ सड़क पर आ गिरा तथा इसने बिजली की लाइन को भी चपेट में ले लिया जिससे बिजली गुल हो गई. जिस वक्त यह पेड़ सड़क पर गिरा उस वक्त आसपास कोई नहीं था अन्यथा जनहानि हो सकती थी. पेड़ गिरने की एवं बिजली बंद होने की सूचना पाकर बिजली विभाग से कर्मचारी पहुंचे तथा उदासी आश्रम से आगे की बिजली बंद करके पुनः विद्युत आपूर्ति प्रारंभ की. पेड़ सड़क पर पड़ा रहा तथा लोग मार्ग बदलकर निकलते रहे. रविवार सुबह तक भी यह पेड़ सड़क पर पड़ा रहा. अब तक इसे हटाने की कोई कार्यवाही नहीं की गई.

Read More