फतहनगर - सनवाड

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने उपखण्ड अधिकारी को दिया ज्ञापन।

मावली। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली ने कोरोना ड्यूटी की विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर शनिवार को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा के नेतृत्व में उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में ग्रीष्मावकाश में सेवा देने वालों को उपार्जित अवकाश देने, स्वेच्छा से सेवा देने वाले कार्मिकों की प्राथमिकता से ड्यूटी लगाने, ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मास्क, सेनिटाईजर आदि उपलब्ध करवाने, लगातार कोरोना ड्यूटी देने वाले कार्मिकों को राहत प्रदान कर मुख्यालय त्याग की स्वीकृति प्रदान करने, कार्मिकों की ड्यूटी यथासंभव पदस्थापन वाले गाँव में ही लगाने, पंचायत कार्यालय में प्रतिदिन उपस्थिति देने की अनिवार्यता समाप्त करने, बार-बार ड्यूटी नहीं बदलने, जनप्रतिनिधियों का निगरानी कार्य मे सहयोग लेने, विकल्प उपलब्ध होने पर महिला एवं वृद्ध शिक्षकों को ड्यूटी से मुक्त रखने की मांग ...

Read More
देश प्रदेश

प्रदेश के सभी जिलों में टेस्टिंग सुविधा शुरू होगी-चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री

जयपुर, 16 मई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया है कि प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना टेस्टिंग सुविधा विकिसित की जायेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए उन जिलों में प्राथमिकता से कोरोना टेस्टिंग सुविधा विकसित की जाएगी जिन जिलों में बाहर से अधिक संख्या में प्रवासी आ रहे हैं।डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पाली में कोरोना जांच क्षमता दुगनी करने एवं सिरोही, जालौर, बांसवाड़ा, चितौडगढ़, नागौर, श्रीगंगानगर और अलवर में कोरोना की टेस्टिंग सुविधा शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।चिकित्सा मंत्री ने बताया कि  हालांकि प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना जांच की सुविधा विकसित की जानी हैं, लेकिन अभी हालात को देखकर कुछ जिलों में जांच की सुविधाएं तुरंत विकसित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सा जांच के आधार पर यह तय किया जाएगा ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

आधार नम्बर अपडेट के लिए फसल बीमा पोर्टल 26 मई तक खुला रहेगा

जयपुर, 16 मई। केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ 2019 में आधार मिसमैच के कारण बीमित होने से वंचित रहे किसानों के लिए राष्ट्रीय पोर्टल 16 से 26 मई तक खोला है।कृषि आयुक्त डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि बैंकों ने खरीफ 2019 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कृषक प्रीमियम कटौती कर ली है, लेकिन कुछ किसानों के आधार नम्बर किन्हीं कारणों से पोर्टल पर मिस मैच हो रहे हैं। उन्होंने ऎसे सभी काश्तकारों से अनुरोध किया है कि वह सम्बंधित बैंक शाखा से सम्पर्क कर 25 मई तक अपना आधार नम्बर अपडेट करवाना सुनिश्चित कर लें जिससे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पोर्टल पर बैंकों की ओर से पॉलिसियों का सृजन किया जा सके। ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

अव्यवस्था का आलमः 24 घंटे जलती है यहां की स्ट्रीट लाइटें

फतहनगर। चाहे सरकार बिजली बचाने को लेकर जागरूकता के लिए कितने ही अभियान चला लें लेकिन जब तक लोग बिजली के नुकसान को स्वयं का नुकसान मानकर काम नहीं करेंगे तब तक बिजली बचाना दूर की कौड़ी है। बिजली को लेकर अव्यवस्था का आलम यहां के वार्ड 14 व 15 में देखा जा सकता है। इस क्षेत्र में कई बार 24 घंटे स्ट्रीट लाइटें जलती देखी गई है। दरअसल यहां की स्ट्रीट लाइट जलाने का स्वीच एक खंभे पर दे रखा है जिसे चालू व बंद करने पालिका को कोई कार्मिक नहीं आता बल्कि क्षेत्र के लोग आकर अपनी मनमर्जी से इसे चला जाते हैं। स्ट्रीट लाइटों की ही लाइन से क्षेत्र में स्थित पनघट भरी जाती है। पनघट भरने के लिए दिन में लोग आकर लाइन चालू कर जाते हैं तथा पनघट भरने के बाद लाइन को बंद करने तक नहीं आते जिससे दिन भर स्ट्रीट लाइटें जलती रहती है तथा पालिका को आर्थिक नुकसान होता है। लोगों का कहना है कि पनघट के कनेक्शन अलग करके स्ट्रीट ल...

Read More
फतहनगर - सनवाड

सर्राफा व्यवसाय के लिए छूट की मांग को लेकर दिया ज्ञापन

फतहनगर। सर्राफा एसोसिएषन फतहनगर और स्वर्णकार संघ फतहनगर ने मावली उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी को ज्ञापन सौंप कर इस व्यवसाय के लिए छूट का निवेदन किया है। ज्ञापन के जरिए संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि फतहनगर में 90फीसद सर्राफा व्यापारी गढ़ाई एवं रिपेयरिंग करते हैं। ये कारीगर हैं। लोक डाउन लंबा चलने की वजह से इनकी रोजी-रोटी पर संकट उत्पन्न हो गया है। ज्ञापन में संघ ने सुबह 7 से 12 बजे तक व्यापार मंडल की तरह छूट प्रदान करने का निवेदन किया है ताकि अपना जीवन यापन कर सकें। सोशल डिस्टेंस की पालना व सरकार के सभी नियम मानने के तहत इन कारीगरों को छूट प्रदान की जाए। ज्ञापन देने वालों में सर्राफा संघ के संरक्षक बद्रीलाल सोनी,अध्यक्ष मनोहर लाल सोनी, महामंत्री पहलाद सोनी, मीडिया प्रभारी मुकेश पाराशर,दिलीप सोनी, ओम प्रकाश सोनी,जगदीश सोनी आदि सर्राफा मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे। फोटोः3 फतहनगर। मावली उपखण्ड...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कोरोना ने सब्जी व्यवसाय की कमर तोड़ी,ओने-पौने दामों में भी नहीं बिक रही हरी सब्जियां

फतहनगर। कोरोना ने प्रत्येक व्यवसाय की कमर ही तोड़ कर रख दी है। सब्जी व्यवसाय भी इससे अछूता नहीं है। कोरोना से पहले यहां से हरी सब्जियों का निर्यात एवं आयात होता था लेकिन जब से कोरोना लाॅक डाउन हुआ है तब से बाहरी सब्जियों का आना एवं यहां से निर्यात भी पूर्णतया बंद हो गया। फतहनगर के आस पास के गांवों में कई लोग सब्जियों का बहुतायत से उत्पादन करते हैं। लाॅक डाउन से सब्जियां इसी क्षेत्र में बिक रही है। हालांकि यहां खपत भी होती है लेकिन कोरोना संक्रमण के भय के कारण कई लोगों ने हरी सब्जियों से किनारा कर लिया है। ऐसे में गली मोहल्लों में औने-पौने दामों पर सब्जियां बेचने के बावजूद कोई खरीददार नहीं मिल रहा है। टमाटर के भाव इन दिनों 40-50 रूपए किलो हुआ करते थे वे अभी महज 10 रूपए किलो से बेचे जा रहे हैं। इस पर भी खरीददार नहीं मिल रहा। कमोबेश सभी हरी सब्जियों के भाव जमीन पर हैं लेकिन फिर भी उठाव देखने...

Read More
फतहनगर - सनवाड

श्रमिकों का पैदल चलना पीड़ादायक : मुख्यमंत्री,व्यवस्थाओं के लिए एसडीएम होंगे जिम्मेदार

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा है कि प्रवासी मजदूरों का पैदल अपने गंतव्य के लिए रवाना होना अत्यंत पीड़ादायक है। राज्य सरकार वे सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेगी, जिनसे इन श्रमिकों को घर जाने के लिए पैदल चलने की पीड़ा नहीं झेलनी पडे़। उन्होंने इसके लिए सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल प्रभाव से तमाम आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि ऎसे श्रमिकों के लिए विशेष शिविर खोले जाएं और इन शिविरों में भोजन, पेयजल एवं शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। इन व्यवस्थाओं के लिए उपखण्ड अधिकारी जिम्मेदार होंगे। श्री गहलोत ने रोडवेज के प्रबंध निदेशक को निर्देश दिए हैं कि वे जिला कलेक्टरों की मांग के अनुरूप बसें उपलब्ध कराएं ताकि इनके माध्यम से श्रमिकों को आसानी से निर्धारित स्थान तक पहुंचाया जा सके। जिला कलेक्टर यह भी सुनिश्चित करें कि महत्वपूर्ण मार...

Read More
उदयपुर

उदयपुर से उत्तरप्रदेश के प्रवासियों को लेकर गोरखपुर रवाना हुई ट्रेन, एक हजार 434 प्रवासी हुए अपने घर के लिए रवाना

उदयपुर. कोरोना महामारी को दृष्टिगत रखते हुए उदयपुर जिले में प्रवासरत उत्तरप्रदेश के एक हजार 434 व्यक्तियों को उदयपुर जिला प्रशासन द्वारा गुरुवार शाम उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन से गोरखपुर के लिए रवाना किया गया। इनमें बड़ी संख्या में श्रमिक और विद्यार्थी शामिल थे। रवाना होने से पूर्व समस्त प्रवासियों को जिले के विभिन्न स्थानों से बसों के माध्यम से रेलवे स्टेशन लाया गया और इनका पंजीकरण करते हुए समस्त लोगों की मेडिकल परीक्षण व स्क्रीनिंग करवाई गई। इस दौरान किसी भी व्यक्ति में कोविड 19 से संबंधित कोई लक्षण नहीं पाए गए।  इस दौरान जिला कलक्टर श्रीमती आनंदी ने इन प्रवासियों की रवानगी से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से प्रवासियों को भोजन के पैकेट्स उपलब्ध कराए गए और शाम को यहां से रवाना किया गया। इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) श्री ओ.पी. बुनकर सहित बड़ी संख्या में व...

Read More
फतहनगर - सनवाड

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने शिक्षक समस्याओं को लेकर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को दिया ज्ञापन

*मावली। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली 'अ' की ऑनलाइन बैठक का आयोजन 14 मई गुरुवार को किया गया। बैठक में कोरोना आपदा में सेवा दे रहे शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। बैठक में ग्रीष्मावकाश में सेवा देने वालों को उपार्जित अवकाश देने, स्वेच्छा से सेवा देने वाले कार्मिकों की प्राथमिकता से ड्यूटी लगाने, ड्यूटी में लगे कार्मिकों को मास्क, सेनिटाईजर आदि उपलब्ध करवाने, लगातार कोरोना ड्यूटी देने वाले कार्मिकों को राहत प्रदान कर मुख्यालय त्याग की स्वीकृति प्रदान करने, विद्यार्थियों हेतु ऑनलाइन अध्यापन की सुचारू व्यवस्था करने, कार्मिकों की ड्यूटी यथासंभव पदस्थापन वाले गाँव मे ही लगाने एवं पंचायत कार्यालय में प्रतिदिन उपस्थिति देने की अनिवार्यता समाप्त करने, बार-बार ड्यूटी नहीं बदलने आदि बिन्दुओं पर चर्चा कर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ऑनलाइन ज्ञापन दिया गया। बैठक में उपशाखा अध्यक्ष...

Read More
मावली

पूर्व विधायक एवं अधिकारियो ने गांवों का दौरा कर लोगों को किया जागरूक

फतहनगर. आज  covid19 को लेकर पूर्व विधायक पुष्कर डाँगी, उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा  मावली विधानसभा के विभिन्न  गांवों का दौरा कर सभी विधानसभावासियो को कोरोना की बीमारी से बचने के लिए अवगत कराया गया। डांगी के साथ युथ काँग्रेस मावली विधानसभा अध्यक्ष रौनक  गर्ग और ब्लॉक अध्यक्ष मावली अशोक वैष्णव द्वारा लोगो को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया।

Read More
देश प्रदेश

ओड़ा सहकारी समिति में गेहूं की खरीद का हुआ शुभारंभ

  रेलमगरा क्षेत्र में चने की बंपर पैदावार हुई है लेकिन खरीद नहीं होने से किसान निराश रेलमगरा (प्रहलाद गोठवाल)। उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत ओड़ा के सहकारी समिति में गुरुवार से सरकार के आदेशानुसार गेंहू की खरीद तय दाम पर शुरू कर दी गयी। पहले दिन में करीब 53 क्विंटल गेंहू की खरीद की गयी। तौल केंद्र का शुभारंभ शुभ मुहूर्त में किसानों को तिलक लगाकर एवं अतिथियों को गुड़ खिलाकर एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ किया गया । साथ ही ग्राम पंचायत ओड़ा के सरपंच विष्णु कुमार ने बताया कि रेलमगरा क्षेत्र में इस बार चने की अच्छी पैदावार होने से एक तरफ किसानों के चेहरों पर खुशी देखने को नजर आई तो दूसरी और अभी तक किसानो के चने घर में ही पड़े होने से निराश भी हुवे है जानकारी के अनुसार किसानों ने बताया कि ई मित्र पर साइट बंद होने से एवं टोकन नहीं मिलने से खरीद शुरू नहीं हो पायी है। जबकि क्ष...

Read More
फतहनगर - सनवाड

कल से मण्डी में कृषि जिसं का होगा क्रय-विक्रय

फतहनगर। कल से ही यहां की कृषि मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्सों का क्रय विक्रय प्रारम्भ होगा। मण्डी सचिव के अनुसार जो किसान भाई मण्डी प्रांगण में कृषि जिन्सं विक्रय हेतु लाना चाहता है, वह किसान भाई मण्डी समिति द्वारा स्थापित कन्ट्रोल रुम 02955-220052, 9460507048, 8003575386 पर रजिस्ट्रेषन प्रातः 09ः00 ए0 एम0 से 06ः00 पी0 एम0 तक करवा दें। रजिस्टेªषन के बाद आपको कन्ट्रोल रुम से कृषि जिन्सं मण्डी लाने की नियत तिथी ंआवंटित की जायेगी। उस आवंटित तिथी को ही किसान भाई को कृषि जिन्सं मण्डी में विक्रय हेतु लाना होगा। बिना रजिस्टेªषन कराये मण्डी में आने वाले को प्रवेष नही दिया जावेगा। मण्डी प्रांगण में जिन्सं लाने वाले किसान के साथ अधिकतम 02 व्यक्ति से अधिक का प्रवेष मण्डी प्रांगण में वर्जित होगा। मण्डी में जिन्स प्रातः 06ः00 से 10ः00 तक ही प्रवेष दिया जावेगा। मण्डी में आने वाले किसान मास्क अनिवार्य ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

नंगे पैर चलने वाले मजदूरों के लिए नायब तहसीलदार की नायाब पहल

फतहनगर। सनवाड़ नायब तहसीलदार डाॅ.अभिनव शर्मा ने बाहरी राज्यों एवं शहरों से अपने घरों को लौट रहे लोगों की मदद के लिए नायाब पहल की है। एक आॅडियो संदेष के जरिए शर्मा ने नगरपालिका क्षेत्र के निवासियों से अपील करते हुए कहा कि इन दिनों बाहरी राज्यों एवं शहरों से प्रवासी मजदूर पैदल भी आ रहे हैं। भीषण गर्मी में इन मजदूरों के बच्चे एवं स्वयं मजदूर नंगे पैर भी चल रहे हैं। ऐसे में यदि घर पर अनुपयोगी जूते-चप्पल पड़ें हो तो पालिका के एक टेम्पों में डाल दें। साथ ही कोई खाद्य सामग्री के रूप में बिस्कुट इत्यादि भी देना चाहें तो वे टैम्पों में रखे बाॅक्स में डालकर जन सेवा का कार्य कर सकते हैं। कोई यदि अधिक मात्रा में ऐसी सामग्री देना चाहें तो वे नगरपालिका में आकर जमा करवा सकते हें। जूते-चप्पल एवं ऐसी खाद्य सामग्री यहां से गुजरने वाले जरूरतमंद मजदूरों एवं उनके बच्चों को देकर उन्हें राहत देने का प्रयास किया...

Read More
देश प्रदेश

पेयजल पर जिला कलेक्टर्स के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस,सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरे हों कंटीन्जेंसी प्लान के कार्य,जनप्रतिनिधियों से भी करें निरंतर संवाद – मुख्यमंत्री

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री गहलोत ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिये हैं कि गर्मी में बेहतर पेयजल आपूर्ति के लिए कंटीन्जेंसी प्लान के कार्योें को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर तीन दिन में सांसदों-विधायकों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेकर स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजना तैयार कर कार्यवाही करें। श्री गहलोत बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर पेयजल आपूर्ति के संबंध में सभी जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिला कलेक्टर एवं जलदाय विभाग के अधिकारी सुनिश्चित करें कि प्रदेश में पेयजल को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं हो। इसके लिए आरओ, हैंडपम्प एवं ट्यूबवैल मेंटीनेंस, पाइपलाइनों की मरम्मत एवं विस्तार, टैंकर से आपूर्ति सहित अन्य कामों में तेजी से लाएं। साथ ही जिन जिलों में पेयजल परिवहन की आवश्यकता हो, वहा...

Read More
फतहनगर - सनवाड

चंगेडी व सनवाड़ खारिया वाला में बंद रहेगी बिजली

फतहनगर. विद्युत लाइनों के रखरखाव को लेकर किए जा रहे कार्य के तहत आज सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक चंगेड़ी में बिजली बंद रहेगी. इसी तरह से सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक सनवाड़ खारिया वाला क्षेत्र में बिजली बंद रहेगी.

Read More
फतहनगर - सनवाड

लॉक डाउन में बिना मास्क घूमने वालों की अब खेर नहीं

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर. वैश्विक महामारी कोरोना के लोक डाउन के दौरान अब फतहनगर सनवाड़ में बिना मास्क घूमने वालों की खैर नहीं. बिना मास्क घूमने वालों के लिए प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाया है . कल ही नायब तहसीलदार डॉ अभिनव शर्मा के नेतृत्व में थाना अधिकारी भगवतीलाल पालीवाल एवं अन्य कार्मिकों के दल ने नगर का दौरा किया तथा बिना मास्क घूम रहे लोगों समेत सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करने वाले 46 लोगों का चालान बनाया. जिन लोगों ने मास्क नहीं लगा रखे थे उन्हें पुलिस ने मास्क प्रदान कर मास्क लगाने की सीख दी.

Read More
देश प्रदेश

कोरोना: प्रवासियों का आना जारी,इंदौर से गवारडी आए 21 महिला पुरुष

रेलमगरा (प्रहलाद गोठवाल). रेलमगरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गवारडी में मंगलवार को देर शाम  इंदौर से 21 जने पुरुष व महिलाएं बच्चो सहित टेम्पो के माध्यम से सीधे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कोरोटेन सेंटर पहुँचे । सरपंच बाबू लाल  ने बताया कि बाहरी प्रवासी गवारडी के लड़पचा गांव के मूल निवासी है जो कि बाहर इंदौर अपना व्यवसाय संभालते थे लेकिन लॉकडाउन चलते आयी समस्याओं से वह अपने परिवार के साथ दो दिन पूर्व ही इंदौर से रवाना हो गये थे . इस दौरान वह अपने गाँव पहुँचे और अपने घर ना जाकर पहले अपने परिवार सहित कोरोटेन सेंटर पहुँचे जहाँ पर परिवार को सेनेट्रेज किया गया । जानकारी अनुसार सेंटर प्रभारी गोपाल मंत्री ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी के डर से बाहरी प्रवासियों ने पूरे रास्ते मे भूखे ही अपने परिवार सहित रास्ता तय करके अपने गंतव्य स्थान तक पहुँचे इससे पूर्व विद्यालय में कोरोटेन सेंटर प्रभारी एवं ...

Read More
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में मौसम का बिगड़ा मिजाज

फतहनगर. क्षेत्र में आज दोपहर बाद मौसम का मिजाज बिगड़ गया. दोपहर तक अच्छी खासी धूप रही तथा लोग तपिश महसूस कर रहे थे. दोपहर बाद अचानक आसमान में बादल छाए तथा तूफानी हवाएं चलने लगी. हल्की बूंदाबांदी भी हुई. इसके बाद मौसम ठंडा हो गया तथा सूर्य बादलों की ओट में छिप गया.क्षेत्र के आसपास के गांव में भी बादल छाए रहे तथा शाम तक ठंडक बनी रही. मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की. हालांकि अभी मई माह चल रहा है लेकिन गर्मी इतनी महसूस नहीं हुई जितनी प्रति वर्ष होती है.

Read More
फतहनगर - सनवाड

मुर्गी दाने के अभाव में सनवाड़ पोल्ट्री फार्म पर सैकड़ों मुर्गियों ने तोड़ा दम

http://www.fatehnagarnews.com फतहनगर. कोरोना वायरस लोक डाउन के बाद मुर्गियों के लिए दाने की व्यवस्था नहीं होने से सनवाड़ स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर 1000 से भी अधिक मुर्गियों ने अब तक दम तोड़ दिया है. पोल्ट्री फार्म संचालक जगदीश पहाड़िया ने बताया कि 1 वर्ष पहले उसने 11000 मुर्गियों से अपना व्यवसाय शुरू किया था. पिछले दिनों हुए लोक डाउन के बाद पोल्ट्री फार्म को काफी नुकसान पहुंचा है. लोक डाउन के चलते मुर्गी दाना नहीं आ रहा है. दाना नहीं मिलने से रोजाना मुर्गियां दम तोड़ रही है. अब तक 1000 मुर्गियां दाने के अभाव में दम तोड़ चुकी है. अंडो का स्टॉक भी नहीं उठ रहा है जिससे अंडे सड़ रहे हैं. लोक डाउन के बाद रोजाना 25 से 35000 का नुकसान हो रहा है. संचालक ने बताया कि मुर्गी दाना ब्यावर से आता था. यदि मुर्गी दाना लाने की अनुमति नहीं मिली तो यह उद्योग तबाह हो जाएगा. सरकार से भी आग्रह है कि प

Read More
देश प्रदेश

राज्य में लौट रहे श्रमिकों को भी दिया जायेगा मनरेगा में रोजगार,जॉब कार्ड बनवाने और काम दिलवाने की प्रक्रिया को सरल किया जायेगा- उप मुख्यमंत्री

जयपुर, 13 मई। उप मुख्यमंत्री श्री सचिन पायलट ने कोरोना महामारी के चलते जारी लॉकडाउन के कारण विभिन्न राज्यों से प्रदेश में लौट रहे लाखों श्रमिकों को भी ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये हैं।उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाकर कार्य करने के इच्छुक प्रवासी श्रमिकों से रोजगार हेतु मांग पत्र ‘‘प्रपत्र-6‘‘ भरवाकर रोजगार उपलब्ध करवाया जायेगा तथा आवश्यकतानुसार प्रवासी श्रमिकों के नये जॉब-कार्ड भी जारी किये जायेंगे।श्री पायलट ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में 25 लाख से अधिक लोगों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध करवाकर राजस्थान देश में प्रथम स्थान पर हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के कारण रोजगार के अभाव में विभिन्न राज्यों से प्रदेश में लौटे श्रमिकों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध करवा...

Read More